मंत्री अरूण कुमार सक्सेना ने लखनऊ के ग्राम सहिजनपुर में किया वृक्षारोपण - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, September 28, 2022

मंत्री अरूण कुमार सक्सेना ने लखनऊ के ग्राम सहिजनपुर में किया वृक्षारोपण

लखनऊ: (मानवी मीडिया)केन्द्र एवं राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप पर्यावरण एवं जल संरक्षण जैसे सामाजिक सरोकारों के प्रति होमगार्डस विभाग की प्रतिबद्धता के दृष्टिगत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक की अवधि में प्रत्येक जनपद में स्थित अमृत सरोवरों पर वृक्षारोपण कराये जाने के निर्णय लिया गया है। इसी के दृष्टिगत जनपद लखनऊ के सरोजनीनगर इलाक के अन्तर्गत स्थित अमृत सरोवर ग्राम-सहिजनपुर पर आज वन, पर्यावरण, जन्तु उघान, जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अरुण कमार सक्सेना एवं अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ राज्य मंत्री श्री दानिश आजाद अंसारी, द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

 अरुण कुमार सक्सेना ने पर्यावरण एवं जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाये जाने एवं उनको संरक्षित किये जाने की अपील की तथा शपथ दिलायी। इसके अतिरिक्त होमगार्डस विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं होमगार्डस स्वयंसेवकों द्वारा सामाजिक सरोकार के अन्तर्गत अमृत सरोवरों पर अधिकाधिक संख्या में वृक्षारोपण किये जाने के संबन्ध में प्रदेश स्तर पर चलाये जा रहे अभियान की सराहना की।

 दानिश अंसारी ने भी होमगार्डस विभाग के इस पहल की प्रशंसा की एवं लोगो से सहयोग करने हेतु आह्वान किया। उक्त कार्यक्रम के अवसर पर  रणजीत सिंह डिप्टी कमाण्डेण्ट जनरल, होमगार्डस मुख्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ  घनश्याम चतुर्वेदी, मण्डलीय कमाण्डेन्ट, होमगार्डस, लखनऊ,  अतुल कमार सिंह, जिला कमाण्डेन्ट, लखनऊ के साथ ही  श्रवण कुमार, ग्राम प्रधान, सहिजनपुर सहित होमगार्ड्स विभाग के अनेकों वैतनिक कार्मिक एवं होमगार्ड्स स्वयंसेवक तथा गॉव के स्थानीय पुरुषों, महिलाओं एवं बच्चों की भी सहभागिता रही।

Post Top Ad