उ0प्र0 एंबुलेंस नहीं मिलने पर 2 वर्षीय मासूम के शव को हाथ में ले जाने को मजबूर हुआ भाई - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, August 29, 2022

उ0प्र0 एंबुलेंस नहीं मिलने पर 2 वर्षीय मासूम के शव को हाथ में ले जाने को मजबूर हुआ भाई

बागपत (मानवी मीडिया): सोशल मीडिया पर 10 साल के एक लड़के का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसकी गोद में दो साल के भाई का शव नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ काफी गुस्सा है। 10 साल के इस लड़के का नाम सागर कुमार है।

पुलिस के अनुसार, दो साल के बच्चे कला कुमार की शुक्रवार को उसकी सौतेली मां सीता ने कथित तौर पर हत्या कर दी थी। दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर बैंक के पास रोते हुए मासूम को चुप ना करा पाने पर महिला ने बच्चे को कार के आगे धक्का दे दिया। कार की टक्कर से मासूम की मौत हो गयी।

बागपत के सर्कल अधिकारी देवेंद्र कुमार शर्मा ने कहा, स्थानीय लोगों ने हमें सूचित किया, जिसके बाद महिला के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। लड़के के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।

Post Top Ad

Responsive Ads Here