STF द्वारा तस्करी करने वाले गिरोह के 03 तस्कर अवैध चरस के साथ गिरफ्तार - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, August 29, 2022

STF द्वारा तस्करी करने वाले गिरोह के 03 तस्कर अवैध चरस के साथ गिरफ्तार

लखनऊ (मानवी मीडिया)अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के 03 तस्कर 12.17 कि0ग्रा0 अवैध चरस के साथ गिरफ्तार।

दिनाकः 29-08-2022 को एस0टी0एफ उ0प्र0 को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के 03 तस्करों को 12.170 किग्रा अवैध चरस (अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 60 लाख रूपये) सहित जनपद कानपुर आऊटर से गिरफ्तार करने में उल्लखनीय सफलता प्राप्त हुयी। 

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

1- सुशील मिश्रा पुत्र स्व0 श्याम नारायण मिश्रा निवासी 10/94 खलासी लाइन, थाना ग्वालटोली, कमिश्नरेट कानपुर। उम्र लगभग 55 वर्ष।

2- सुनीता देवी पत्नी स्व0 राजकुमार निवासी खरैया, थाना घोरासन, जनपद मोतिहारी, बिहार। उम्र लगभग 40 वर्ष।

3- सुमित्रा देवी पत्नी मोहन पटेल निवासी कस्बा व थाना घोरासन, जनपद मोतिहारी, बिहार। उम्र लगभग 40 वर्ष। 

बरामदगी-

1- 12.170 किलोग्राम अवैध चरस (अन्तर्राष्ट्रीय बाजार मूल्य लगभग 60 लाख रूपये )

2- 03 अदद मोबाइल फोन।

3- नगद 7480.00 रूपये ।

गिरफ्तारी का समय व स्थान-

विधनू नहरिया पुल के पास, जनपद कानपुर आऊटर समयः 06ः45 बजे। दिनाकः 29-08-2022

उ0प्र0 शासन द्वारा उ0प्र0 में अवैध मादक पदार्थों तस्करी की रोकथाम एवं तस्करों के विरूद्ध एक विशेष अभियान चलाकर कठोर कार्यवाही किये जाने के अनुपालन में एस0टी0एफ0 की विभिन्न इकाईयोें/टीमों को अभिसूचना संकलन कर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया, जिसके क्रम मेें एस0टी0एफ फील्ड इकाई कानपुर के निरीक्षक श्री लान सिंह एवं आरक्षी धीरेन्द्र एस0टी0एफ0 फील्ड इकाई कानपुर द्वारा अभिसूचना संकलन की कार्यवाही प्रारम्भ की गयी।

अभिूसचना संकलन के दौरान ज्ञात हुआ कि अवैध मादक पदार्थ चरस की तस्करी करने वाले गिरोह के सदस्य अवैध चरस की खेप लेकर बिहार, गोरखपुर, लखनऊ, होते हुये विधनू क्षेत्रान्तर्गत जनपद कानपुर आऊटर में आज दिनांक 29-08-2022 को आयेंगे, जहॉ से इसकी आपूर्ति स्थानीय स्तर पर एवं आस-पास के जनपदों में की जायेगी। इस सूचना पर निरीक्षक श्री लान सिंह के नेतृृत्व में एस0टी0एफ0 कानपुर की एक टीम द्वारा स्थानीय पुलिस को साथ लेकर मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुँच कर विधनू नहरिया पुल के पास से उक्त तीनों अभियुक्त/अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से उपरोक्त बरामदगी की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ताओं से की गयी पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि शम्भू प्रसाद नाम का व्यक्ति नेपाल से उक्त अवैध मादक पदार्थ चरस की खेप को बिहार के मोतिहारी तक इन लोगों को पहुॅचाता था, जहॉ से यह लोग गोरखपुर, लखनऊ के रास्ते जनपद कानपुर के सीमावर्ती जनपदों में स्वयं छोटी-छोटी मात्रा में अभियुक्त सुशील मिश्रा के माध्यम से बेंचते हैं। अभियुक्त सुशील मिश्रा उक्त चरस को काफी कम दाम की कीमत पर लेकर कानपुर के समीपवर्ती जनपदों में कई गुना महंगे दाम पर छोटी-छोटी मात्रा में बंेचता है, जिससे इसको काफी मुनाफा होता है। 

अभियुक्त सुशील मिश्रा ने बताया कि लगभग चार-पॉच वर्ष पूर्व वह अवैध चरस की तस्करी में कोहना कमिश्नरेट कानपुर पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर जेल भी भेजा जा चुका है। 

अभियुक्त सुनीता देवी ने भी पूछताछ में बताया कि लगभग दो वर्ष पूर्व थाना चौबेपुर से वह भी अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने के कारण जेल जा चुकी है एवं कुछ माह पूर्व ही उसकी जमानत हुयी थी एवं जमानत पर छूटने के बाद पुनः अवैध मादक पदार्थ चरस की तस्करी करने लगी थी। 

गिरफ्तार अभियुक्तों  के विरूद्ध  थाना बिधनू जनपद कानपुर आउटर पर मु0अ0सं0-407 से 408/2022 धारा 8/20/22/23/25/60 एन0डी0पी0एस0 एक्ट कर पंजीकृत कर अग्रेतर कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

Post Top Ad