लखनऊ नगर निगम अपना ही ऑफिस नहीं साफ कर सकता तो शहर क्या? - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, July 9, 2022

लखनऊ नगर निगम अपना ही ऑफिस नहीं साफ कर सकता तो शहर क्या?


 लखनऊ (मानवी मीडिया)नगर आयुक्त  इन्द्रजीत सिंह द्वारा दिनांक 07-07-22 को नगर निगम लखनऊ मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान कतिपय अव्यवस्था देखे जाने पर नगर आयुक्त द्वारा द्वितीय शनिवार  के अवकाश के दिन कार्यालय खुले रखकर समस्त मुख्यालय स्थित विभागों व कक्षो की सफाई एवं व्यवस्थित किये जाने के निर्देश दिए गए थे।

नगर आयुक्त के उक्त निर्देशो के क्रम में आज दिनांक 09-07-2022 के द्वितीय शनिवार अवकाश के दिन मुख्यालय स्थित विभिन्न कार्यालयों को खोल कर कर्मचारियों द्वारा उपस्थित होकर सफाई करते हुए व्यवस्थित किया गया। कार्यालय में टूटी कुर्सियों एवं मेज की मरम्मत कराये जाने के लिए भेजा गया। लेखा विभाग में मुख्य कार्यालय की सफाई की गयी तथा डबल एंट्री सिस्टम में पत्रावलियों को व्यवस्थित किया गया। 

केअर टेकर द्वारा समस्त टूटे हुए प्लास्टर इत्यादि की मरम्मत प्रारम्भ कर दी गई। कर विभाग जोन 1 में अधिकारी,  लिपिक एवं कर्मचारी सफाई करते हुए देखे गए। उक्त कार्यवाही जारी रखते हुए कार्यालय को सुव्यवस्थित एवं सुंदर किया जाएगा।

Post Top Ad