उरई में सट्टा माफिया पर बड़ी कार्रवाई, प्रशासन 2.25 करोड़ - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, June 1, 2022

उरई में सट्टा माफिया पर बड़ी कार्रवाई, प्रशासन 2.25 करोड़

 


उरई (मानवी मीडिया डीएम के निर्देश पर बुधवार को कोटरा पुलिस ने सट्टा माफिया रामकरन राजपूत की दो करोड़ 25 लाख की चल-अचल संपत्ति कुर्क कर ली। इसमें 36 लाख रुपये नगद, चार ट्रक, मकान-प्लॉट शामिल है।

शहर के गांधीनगर निवासी सट्टा माफिया रामकरन राजपूत के खिलाफ गैंगस्टर समेत 9  संगीन मामले दर्ज हैं और कई दफा वह जेल जा चुका है। मौजूदा समय में भी जेल में है। प्रशासन ने कोटरा थानाध्यक्ष  कृष्णपाल सरोज से इसकी चल-अचल संपत्ति की जांच कराई थी। जांच रिपोर्ट में रामकरन ने अवैध रूप से एक बाइक, चार ट्रक, एक कार के अतिरक्ति अचल सम्पत्ति के रूप में मौजा मौखरी में 205.30 वर्गमी का प्लाट अपने नाम खरीदी है जिसकी अनुमानित लागत 20 लाख रुपये है।

रामकरन की पत्नी रामदेवी के नाम दो मंजिला मकान गांधी नगर में है। सभी सुविधाओं से लेस इस मकान की अनुमानित कीमत  75 लाख रुपये आंकी गई। इसके अलावा बैंक में 36 लाख  रुपये मिले।  इस पर डीएम ने प्रियंका निरंजन ने कुर्की का आदेश दिया। बुधवार को कोटरा एसओ ने कुर्की की कार्रवाई की। 


Post Top Ad