चयनित हज यात्री शेष धनराशि तत्काल जमा करे - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, June 1, 2022

चयनित हज यात्री शेष धनराशि तत्काल जमा करे


लखनऊ: (मानवी मीडिया)
उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के सचिव/कार्यपालक अधिकारी श्री एस.पी तिवारी ने बताया कि हज कमेटी आफ इण्डिया मुम्बई द्वारा निर्गत सकुर्लर- 28 दिनांक 01 जून, 2022 द्वारा  चयनित हज यात्रियों को जिन्होंने अपनी तीन किस्तें जमा कर दी हैं, उन्हें शेष धनराशि रु 5300/- प्रत्येक को तत्काल जमा करना है। हज कमेटी आफ इण्डिया मुम्बई के स्टेट बैंक आफ इण्डिया में संचालित खाता संख्या 38415930637 व यूनियन बैंक आफ इण्डिया का खाता संख्या 318702010406009 में या ऑनलाइन वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in या www.hajcommittee.com पर जमा कर सकते हैं।

तिवारी ने बताया कि कुर्बानी / अदाही कूपन का विकल्प लेने वालों को प्रत्येक हज यात्री का रु 16,787 /- जमा करना होगा। शिया हज यात्री जिन्होंने जोहफा कैटेगरी चुनी है उन्हें शेष धनराशि के अतिरिक्त प्रति हज यात्री रु 3216/- जमा करना होगा। प्रत्येक हज यात्री अपनी मेडिकल रिपोर्ट, वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट यात्रा पर निकलते समय अपने साथ अवश्य रखना होगा।

Post Top Ad