कल से 10 जून, के मध्य खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, June 1, 2022

कल से 10 जून, के मध्य खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण


लखनऊ (मानवी मीडिया)
 राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के अन्त्योदय और पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत माह मई, 2022 के सापेक्ष आवंटित  खाद्यान्न का माह जून, 2022 में 02 जून से 10 जून, 2022 के मध्य निःशुल्क वितरण कराया जायेगा। इस अवधि में अन्त्योदय कार्डधारकों को 35 किग्रा0 खाद्यान्न (20 किग्रा0 गेहूँ व 15 किग्रा0 चावल) तथा पात्र गृहस्थी राशन कार्डों से सम्बद्ध यूनिटों पर 05 किग्रा0 खाद्यान्न प्रति यूनिट (03 किग्रा0 गेहूँ व 02 किग्रा0 चावल) का निःशुल्क वितरण लाभार्थियों में सुनिश्चित किया जायेगा।

 यह जानकारी प्रदेश के खाद्य आयुक्त श्री सौरभ बाबू ने देते हुए बताया कि इस अवधि में खाद्यान्न का ई-पॉस मशीनों के माध्यम से गुणवत्तापरक निःशुल्क वितरण सुनिश्चित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि राशन कार्डधारकों को पोर्टेबिलिटी के तहत खाद्यान्न प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस योजना के तहत निःशुल्क वितरण की अन्तिम तिथि 10 जून, 2022 होगी। इस दिन आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं हेतु मोबाइल ओ.टी.पी. वेरीफिकेशन के माध्यम से वितरण सम्पन्न किया जा सकेगा। इस सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश जिलाधिकारी सहित सभी सम्बन्धित अधिकारियों को भेज दिया गया है।

Post Top Ad