ईद को लेकर हाई अलर्ट पर दिल्ली, गृह मंत्रालय ने पुलिस को जारी किए सख्त आदेश - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, May 2, 2022

ईद को लेकर हाई अलर्ट पर दिल्ली, गृह मंत्रालय ने पुलिस को जारी किए सख्त आदेश


नई दिल्ली(मानवी मीडिया)- हनुमान जयंती के दिन दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हिंसा अब दौबारा न हो इसके लिए ईद से एक दिन पहले गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस को अलर्ट जारी कर दिया है। जिसमें दिल्ली पुलिस को असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए है। मंत्रालय ने कहा कि असामाजिक तत्वों को कहीं भी एकत्रित न होने दें और सभी जिलों के अधिकारी अपने जिलों में गश्त करें।

इसी के साथ दिल्ली पुलिस ने ईद के त्योहार को देखते हुए उचित कदम उठाए हैं। इसके तरह दिल्ली पुलिस ने संवेदनशील स्थानों की चिन्हित कर, यहां पुलिसबल की संख्या बढ़ा दी है। दिल्ली पुलिस के अनुसार उत्तर पूर्वी दिल्ली, जहांगीरपुरी, मध्य दिल्ली और दक्षिण दिल्ली के कुछ इलाकों को चिन्हित किया गया है। इसी के सथ कई जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। इसी के साथ कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की एक दर्जन से ज्यादा अतिरिक्त कंपनियां तैनात की गई हैं। हनुमान जयंती के दिन दिल्ली के जहांगीरपुरी की घटना को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री सख्त नजर आया था। इस घटना के बाद ही गृह मंत्रालय की ओर से दिल्ली पुलिस प्रमुख को ये निर्देश दिए गए थे कि इस तरह की घटनाएं भविष्य में ना हो इसको सुनिश्चित किया जाए।

बता दें कि ईद से पहले ही दिल्ली के जामा मस्जिद समेत कई इलाकों के बाजारों में काफी भीड़ है। कानून व्यवस्था बनाई रखने के लिए पुलिसबल को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

Post Top Ad