रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का लखनऊ आगमन पर एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, December 26, 2021

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का लखनऊ आगमन पर एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत


लखनऊ (मानवी मीडिया) 26 दिसंबर। केंद्रीय रक्षामंत्री एवं लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह के शनिवार शाम को लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचने पर मंत्री आशुतोष टंडन, स्वाति सिंह, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह, विधायक सुरेश चंद्र तिवारी, अविनाश त्रिवेदी, विद्यासागर गुप्ता चेयरमैन प्राविधिक शिक्षा उत्तर प्रदेश, महानगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, पुष्कर शुक्ला, ओ पी श्रीवास्तव, वीरेंद्र तिवारी द्वारा रक्षा मंत्री जी का स्वागत किया गया एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि एयरपोर्ट पर सभी से भेंट के उपरांत रक्षा मंत्री वहां से सीधे दिलकुशा आवास पहुंचे जहां बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने पुष्पगुच्छ व अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया।

रक्षा प्रौद्योगिकी एवं परीक्षण केंद्र और ब्रह्मोस विनिर्माण केंद्र के शिलान्यास हेतु लखनऊ आगमन के दौरान रक्षा मंत्री जी से भेंट करने वालों का ताता लगा रहा। मंत्री, विधायकों , वरिष्ठ पदाधिकारियों के अतिरिक्त विभिन्न सामाजिक व्यापारिक संगठनों के जनप्रतिनिधियों प्रबुद्ध जनों संगठन पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से भेंट कर रक्षा मंत्री ने उनका हाल जाना और उनकी समस्याओं को सुना व शीघ्र ही निदान कराने को कहा। भेंट के दौरान महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा और डा० राघवेंद्र शुक्ला उपस्थित रहे।

भेंट करने वालों में मुख्य रूप से 69000 सहायक अध्यापक भर्ती  की प्रक्रिया में विसंगति के संबंध में शिक्षकों के प्रतिनिधि मंडल ने, दलित समाज प्रतिनिधिमंडल, चिकित्सकों, स्वदेशी जागरण मंच, एकलव्य महासभा, गोमती नगर जन कल्याण महासमिति के सदस्य, सीतापुर जिले के प्रधानों, पार्षद दल, मंडल अध्यक्ष, के अतिरिक्त भारतीय जनता पार्टी महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, महामंत्री अभिषेक गुप्ता, अमित त्रिपाठी, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीता नेगी, महामंत्री रीना चौरसिया व्यापारी नेता अभिषेक खरे अंशु, अनिल बजाज, अशोक मोतियानीसहित 1100 से अधिक लोगों ने भेंट की।


Post Top Ad