लखनऊ पूर्वी विधान सभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री अल्प विकसित व मलिन बस्ती विकास योजनान्तर्गत 26 कार्यों का किया शिलान्यास - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, September 28, 2021

लखनऊ पूर्वी विधान सभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री अल्प विकसित व मलिन बस्ती विकास योजनान्तर्गत 26 कार्यों का किया शिलान्यास

लखनऊः (मानवी मीडिया)उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री  आशुतोष टंडन ने आज लखनऊ पूर्वी विधान सभा में मुख्यमंत्री अल्प विकसित व मलिन बस्ती विकास योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2020-21 के 26 कार्यों का शिलान्यास किया। इसके अलावा विधान मण्डल क्षेत्र विकास निधि योजनान्तर्गत 11 पार्कों के सौन्दर्यीकरण का भी शिलान्यास आज यहां इन्दिरा नगर कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में किया गया।


इस अवसर पर नगर विकास मंत्री ने  बताया कि लखनऊ की 10 प्रमुख सड़कें जो इन्दिरा नगर, विकास नगर, लेबर चौराहा, गुलाचीन मंदिर, शालीमार डी ब्लाक, नीलगिरी आदि स्थानोें को जोड़ती हैं का निर्माण कार्य शीघ्र ही प्रारम्भ कर दिया जायेगा। इसके अलावा क्षतिग्रस्त सड़कों का भी चूक विभाग द्वारा पुनर्निर्माण किया जायेगा।

नगर विकास मंत्री ने  26 कार्यों का शिलान्यास किया है वे काल्विन कॉलेज निशातगंज वार्ड, मलिन बस्ती बाबा पुरवा, मलिन बस्ती बेहन पुरवा, गाजीपुर गांव, खुर्रमनगर मलिन बस्ती, कामता बसंत विहार, हरिहर नगर, इस्माइलगंज प्रथम/द्वितीय वार्ड, शंकरपुरवा, कमता आदि बस्तियों को लाभान्वित करेंगे। उन्होंने कहा कि विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि योजनान्तर्गत शंकरपुरवा, लोहिया नगर, मैथिलीशरण गुप्त वार्ड, इन्दिरा नगर वार्ड, बाबू जगजीवन वार्ड, इन्दिरा नगर प्रियदर्शिनी वार्ड, रविन्द्र पल्ली पार्क/ब्रह्मपुरी पार्क, राजीव गांधी प्रथम वार्ड, गोमती नगर विराट खण्ड के  कार्य हैं।


उन्होंने उपस्थित गणमान्य नागरिकों को सम्बोधित करते हुए याद दिलाया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गतिशील नेतृत्व में किस तरह से उ0प्र0 की जनता को कोविड-19 की भयानक विश्वव्यापी बीमारी से बचाया गया है। उन्होंने बताया कि जब कोविड-19 आया था तब प्रदेश में एक भी जांच की लैब नहीं थी, अब 234 लैब है। 10 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड की वैक्सीन मुफ्त में लग चुका है। पूरे प्रदेश में एक्सप्रेस-वे का जाल बिछ गया है और प्रदेश में 24 घंटे बिजली उपलब्ध करायी जा रही है। उ०प्र० में  प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत 42 लाख आवास गरीबों को बनाकर उपलब्ध कराये गये। 44 योजनाओं में उ0प्र0 नं0 1 है।  

इस अवसर पर उन्होंने नगर निगम, डूडा तथा अन्य अधिकारियों को समय से व गुणवत्तायुक्त कार्य सम्पन्न कराने के निर्देश दिये। उन्होंने उपस्थित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का आभार भी प्रकट किया।

कार्यक्रम में नगर आयुक्त अजय द्विवेदी, प्रोजेक्ट ऑफिसर डूडा  निधि बाजपेयी लखनऊ भाजपा के पूर्व अध्यक्ष  राजेन्द्र तिवारी, मण्डल अध्यक्ष  शैलेन्द्र राय,  देवेन्द्र वर्मा,  कृष्ण प्रताप,  सोनू चतुर्वेदी, पार्षदगण  राजेश सिंह गब्बर,  प्रमोद सिंह, संजय राठौर,  हरिश्चन्द्र लोधी,  हेमा सनवाल,  अनीता पाल,  रामकुमार वर्मा,  मनोज अवस्थी,  अरूण तिवारी,  मिथलेश चौहान, के0के0 जायसवाल व राकेश मिश्रा सहित, मण्डल प्रभारी  विपीन अवस्थी,  पुरूषोत्तम पुरी, अनूप सिंह, एवं  गोपाल अग्रवाल, राकेश सिंह, आदि उपस्थित थे।

Post Top Ad