राष्ट्रीय संयोजक आदित्य चौधरी ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर अनाथालय को सामान एवं रूपये दान किया - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, June 19, 2021

राष्ट्रीय संयोजक आदित्य चौधरी ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर अनाथालय को सामान एवं रूपये दान किया

 


लखनऊ(मानवी मीडिया)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष, सांसद राहुल गांधी के 51 वे जन्म दिवस के अवसर पर NSUI के राष्ट्रीय संयोजक आदित्य चौधरी द्वारा लखनऊ के लीलावती मुंशी बाल अनाथालय में अनाथ बच्चों को आवश्यक वस्तुएँ, पठन-पाठन की सामग्री, मार्क्स, सैनिटाइजर, फल व अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया गया तथा अनाथ बच्चों की शिक्षा के लिए चेक के माध्यम से ₹10 हजार रुपए की धनराशि का योगदान  आदित्य चौधरी द्वारा किया गया।

इस दौरान लीलावती मुंशी अनाथ बाल गृह की अधीक्षका  माया हंस ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी व NSUI कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए योगदान की उन्होंने खूब प्रशंसा की। इस क्रम में आशुतोष गुप्ता व हर्षित गौतम प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Post Top Ad