पंचतत्व में विलीन हुए ऋषि कपूर, नम आंखों से परिवार ने दी आख‍िरी व‍िदाई; बेटी र‍िद्धि‍मा नहीं कर पाईंं अंतिम दर्शन - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, April 30, 2020

पंचतत्व में विलीन हुए ऋषि कपूर, नम आंखों से परिवार ने दी आख‍िरी व‍िदाई; बेटी र‍िद्धि‍मा नहीं कर पाईंं अंतिम दर्शन




  • समाचार

  • मनोरंजन बृहस्पतिवार 30 अप्रैल, 2020 |मुंबई बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार मुंबई के चंदनवाड़ी श्मशान घाट में किया गया। लॉकडाउन के चलते ऋषि कपूर की अंतिम यात्रा में परिवार के कुछ लोग ही शामिल हो सके। मुंबई पुलिस के कहने पर कपूर परिवार ऋषि का पार्थिव शरीर घर की जगह सीधे चंदनवाड़ी श्मशान घाट लेकर गया। करीब आधे घंटे में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी हुई। ऋषि कपूर को अंतिम विदाई देने उनकी पत्नी नीतू कपूर और और रणबीर कपूर, करीना कपूर, आलिया पहुंचे थे।उनकी अंतिम यात्रा में सिर्फ 24 लोगों को शामिल होने की इजाजत दी गई। जिसमें 20 परिवार के सदस्य और चार रिश्तेदार शामिल हैँ। पुलिस की ओर से जारी लिस्ट में अभिषेक बच्चन, आलिया भट्ट, सैफ अली खान, जैसे तमाम दिग्गज शामिल है। वहीं, ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा तमाम कोश‍िशों के बावजूद दिल्ली से नहीं आ पाईं। हलांकि उन्हें दिल्ली पुलिस का कर्फ्यू पास जारी किया जा चुका है। यह कर्फ्यू पास बुधवार सुबह ही ऑनलाइन एप्लाई किया गया था। आपको बता दें कि ऋषि कपूर को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद बुधवार को मुंबई के एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।ऋषि कपूर के निधन की जानकारी अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर दी थी कि ऋषि कपूर का निधन हो गया है। बता दें कि ऋषि कपूर के निधन के बाद परिवार ने स्टेटमेंट जारी कर लिखा था, 'हमारे प्यारे ऋषि कपूर आज सुबह 8.45 पर इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए। डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ का कहना है कि वह लास्ट तक सभी को एंटरटेन करते रहते थे। वह इन 2 सालों में बीमारी से लड़ते हुए भी खुश रहते थे। उनका फोकस सिर्फ परिवार, दोस्त, खाना और फिल्मों में था। जो भी उनसे मिलता वो ये देखकर चौंक जाते थे कि कैसे ऋषि ने बीमारी से खुद को कभी निराश नहीं होने दिया।' ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में ही न्यूयॉर्क में लगभग एक साल कैंसर का इलाज करवाने के बाद भारत लौटे हैं। अभिनेता को 2018 में कैंसर का पता चला था कि उन्हें कैंसर है। जिसके बाद वो इलाज के लिए न्यूयॉर्क चले गए। वहां करीब एक साल उनका इलाज चला। इस मुश्किल वक्त में ऋषि कपूर की पत्नी नीतू सिंह हर वक्त उनके साथ रही थीं। नीतू के अलावा बेटे रणबीर कपूर भी काफी दिनों तक पिता के साथ थे।





 


Post Top Ad