ऋषि कपूर की वो आखिरी इच्छा जो नहीं हो सकी पूरी, जानिए इसके बारे में  - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, April 30, 2020

ऋषि कपूर की वो आखिरी इच्छा जो नहीं हो सकी पूरी, जानिए इसके बारे में 



  • बृहस्पतिवार 30 अप्रैल 2020 |मुंबई बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले ऋषि कपूर की ख्वाहिश थी कि उनके जीवित रहते उनके बेटे रणबीर कपूर की शादी हो जाये जो उनके निधन के बाद अधूरी रह गई। ऋषि कपूर ने गुरुवार को इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। ऋषि कपूर ने अपने करियर में काफी ऊंचाइयां देखीं लेकिन निजी जिंदगी में उनकी एक इच्छा अधूरी रह गई। कैंसर का इलाज कराकर जब ऋषि कपूर ने वापसी की तो लगा था उनका अधूरा सपना अब पूरा हो जाएगा, लेकिन यह पूरा नहीं हो सका।ऋषि कपूर चाहते थे कि उनके बेटे रणबीर कपूर की शादी जल्द से जल्द हो जाए। कई बार ये खबर भी आई कि रणबीर की शादी की तारीख निकलने वाली है। फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के चलते रणबीर के शादी की डेट आगे बढ़ती रही और फिर कोरोना संकट के चलते देशभर में लॉकडाउन हो गया। बताया जा रहा है कि ऋषि कपूर ने अपनी होने वाली बहू आलिया भट्ट से कई बार मुलाकात की। साथ डिनर भी किया लेकिन बेटे को दूल्हा बने देखने की ऋषि की अंतिम ख्वाहिश अधूरी ही रह गयी। ऋषि कपूर ने एक बार कहा था कि बेटे की शादी देखना बाकी रह गया है।



Post Top Ad