बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता की तबीयत बिगड़ी, आईसीयू में भर्ती - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, April 28, 2020

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता की तबीयत बिगड़ी, आईसीयू में भर्ती




  • मनोरंजन मंगलवार 28 अप्रैल, 2020 |मुंबई  बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान की तबीयत बिगडऩे के कारण उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वह आईसीयू में हैं। उन्हें क्या तकलीफ हुई और आईसीयू में क्यों भर्ती किया गया है, इस बारे में विस्तृत जानकारी अभी खुलकर सामने नहीं आई है। उनके एक करीबी ने बताया कि उन्हें बीते हफ्ते ही अस्पताल में भर्ती किया गया था।हाल ही में इरफान खान की मां सईदा बेगम का निधन हो गया था, उस वक्त ये खबरें आई थीं कि लॉकडाउन में घर से दूर होने के कारण एक्टर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मां के अंतिम दर्शन किए थे, फिलहाल इरफान खान मुंबई में हैं। दो साल पहले मार्च 2018 में इरफान को अपनी बीमारी का पता चला था। उन्होंने खुद अपने फैंस को यह शॉकिंग खबर दी थी। सूत्रों की मानें तो आज सुबह वे अचानक बाथरूम में गिरे हैं। उन्हें सांस लेने में दिक्कत और अचानक कमजोरी की शिकायत बताई जा रही है।







 



 



 









Post Top Ad