उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के महन्त रामाज्ञादास जी महाराज की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, July 26, 2019

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के महन्त रामाज्ञादास जी महाराज की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया


लखनऊ (26 जुलाई, 2019)। मुख्यमंत्री  श्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के सीताराम आश्रम के महन्त रामाज्ञादास जी महाराज की आज एक सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया। आज अपने शोक सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि महन्त रामाज्ञादास जी महाराज के निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। महन्त जी ने विभिन्न आध्यात्मिक एवं धार्मिक दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। उनके निधन से पूरा धर्म परिवार शोकाकुल है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुए महन्त रामाज्ञादास जी महाराज के अनुयायियों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।



Post Top Ad