शाम की खबरें प्रमुख 26 जुलाई 2019* - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, July 26, 2019

शाम की खबरें प्रमुख 26 जुलाई 2019*

*👉चौथी बार कर्नाटक के मु्ख्यमंत्री बने बीएस येदियुरप्पा, राजभवन में ली🤚 शपथ* - कर्नाटक में आज एक बार फिर से भाजपा सरकार की वापसी हुई है, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने आज चौथी बार सीएम पद की शपथ ग्रहण की है। बीएस येदियुरप्पा को राज्यपाल वजुभाई वाला ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई, इससे पूर्व उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 


📰 *बीजेपी ने पेश किया मोदी सरकार के 50 दिनों का  रिपोर्ट कार्ड* - नरेंद्र मोदी नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को 50 दिन पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर शुक्रवार को बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनके 50 दिनों की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड सामने रखा है। *(विस्तृत खबर के लिए टाइप करें-LX24)*


📰 *कंपनी🏢 संशोधन विधेयक 2019 लोकसभा👏 में पास* - लोकसभा ने शुक्रवार को कंपनी (संशोधन) विधेयक 2019 को मंजूरी प्रदान की जो कंपनी संशोधन दूसरा अध्यादेश 2019 का स्थान लेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सदन में विधेयक पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि विधेयक में प्रस्तावित संशोधन व्यापार सुगमता (ईज ऑफ डूइंग बिजनेस) के लिए है। *(विस्तृत खबर के लिए टाइप करें-LX25)*


 *👉पीएसी का हुआ पुनर्गठन, कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी बने नए चेयरमैन* - संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) का पुनर्गठन कर दिया गया है। समिति के पुनर्गठन के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी को पीएसी का चेयरमैन नियुक्त किया है।                                                           *👉विदेश से लौटे राहुल गांधी, शीला दीक्षित के निधन के 6 दिन बाद दी श्रद्धांजलि* - कांग्रेस नेता राहुल गांधी विदेश से लौट आए हैं। दिल्ली पहुंचकर उन्होंने कांग्रेस नेता शीला दीक्षित के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बेटे एवं परिवार के अन्य सदस्यों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। 


📰 *मतगणना🗳️ में वीवीपेट और ईवीएम की गड़बड़ी की शिकायत, जांच को टीम 🕵️गठित* - चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के दौरान आठ मामलों में वोटर वेरिफायबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) पर्ची और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की विसंगतियों की जांच के लिए सात टीमों का गठन किया है।                                         📰 *गाय प्राण-वायु छोड़ती है, पास रहने से ठीक होती है टीबी की बीमारी- सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत* - उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिह रावत ने दावा किया है गाय एक अकेला जानवर है जो प्राणवायु(ऑक्सीजन) छोड़ती है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि गाय के नजदीक रहने से टीबी की बीमारी ठीक हो सकती है।               .                             📰 *उत्तराखंड के 7 जिलों में आरेंज अलर्ट जारी, इन राज्यों में भी भारी बारिश की आंशका* - भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के 7 जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश की आशंका है, विभाग ने राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यही नहीं उत्‍तर प्रदेश, पंजाब, मध्‍य प्रदेश, जम्‍मू-कश्‍मीर और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भी अगले 24 घंटे में भारी से ज्‍यादा भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।


*👉चंद्रयान-2 ने सफलतापूर्वक पूरा किया अपना दूसरा 'मिशन'* - भारत के दूसरे मून स्पेसक्राफ्ट चंद्रयान-2 ने शुक्रवार को सफलतापूर्वक दूसरी कक्षा (ऑर्बिट) को पूरा कर लिया है। इसरो वैज्ञानिकों ने जानकारी दी है कि चंद्रयान-2 ने पृथ्वी की कक्षा में आगे बढ़ाना शुरू कर दिया है। 


📰 *भाजपा के मंत्री ने कांग्रेस के मु्स्लिम एमएलए का हाथ उठाकर कहा, बोलिए🗣️- जय श्री राम* - बीजेपी नेता और झारखंड के शहरी विकास मंत्री सीपी सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो कांग्रेस के मुस्लिम विधायक इरफ़ान अंसारी के साथ नजर आ रहे हैं। सीपी सिंह उनका हाथ पकड़कर उनसे 'जय श्री राम' का नारा लगाने को कह रहे हैं। 


 *👉आजम खान के खिलाफ एकजुट हुआ सदन, बिना शर्त माफी मांगने के लिए🗣️ कहा* - सपा सांसद आजम खान की टिप्‍पणी पर शुक्रवार को भी लोकसभा में जमकर विवाद हुआ। इसी बीच ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि, विपक्षी नेताओं के साथ लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि एसपी सांसद आजम खान को बीजेपी सांसद रमा देवी पर अमर्यादित टिप्पणी करने के लिए माफी मांगनी होगी। *


 *👉पीलीभीत में कार-बस की टक्कर, 7 लोगों की मौत* - उत्तर प्रदेश मेें पीलीभीत जिले के जहानाबाद क्षेत्र में शुक्रवार को तेज रफ्तार उत्तराखण्ड रोड़वेज की बस और कार के बीच हुई टक्कर में सात लोगों की मृत्यु हो गई और एक बच्चा घायल है। 


Post Top Ad