उत्तर प्रदेश के उन्नाव रेप-“हादसा” कांड में रेप पीड़िता के चाचा व पुलिस के बीच शमशान घाट पर हुई झड़प… - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, July 31, 2019

उत्तर प्रदेश के उन्नाव रेप-“हादसा” कांड में रेप पीड़िता के चाचा व पुलिस के बीच शमशान घाट पर हुई झड़प…












रेप पीड़िता के चाचा तथा पुलिस के बीच शमशान  घाट पर झड़प  हुई                      . उधर हाईकोर्ट द्वारा पेरोल दिए जाने के बाद रेप पीड़िता के चाचा महेश सिंह अपनी पत्नी व साली के अंतिम संस्कार में रायबरेली जेल से पुलिस की कड़ी सुरक्षा में शमशान घाट पहुंचे जहां उनकी पुलिस से उस समय झड़प हो गई जब पुलिस चिता में आग लगाए जाने के बाद ही उन पर शमशान घाट से चलने के लिए दबाव डालने लगी परन्तु महेश सिंह ने बगैर पूरी चिता जले चलने से इंकार कर दिया। उन्नाव रेप पीड़िता के कार एक्सीडेंट मामले में पुलिस ने जिन 10 लोगों को नामजद किया है उनमें एक नामजद योगी सरकार में मंत्री का दामाद है, साथ ही वह नवाबगंज से ब्लॉक प्रमुख भी है। इसके अलावा नामजद आरोपियों की लिस्ट में विधायक का भाई, सेना से रिटायर्ड जवान, वकील और ठेकेदार भी शामिल हैं।  बता दें कि रेप पीड़िता के चाचा श्री महेश सिंह की शिकायत पर पुलिस ने ये एफआईआर दर्ज की है।                   सीबीआई की टीम दुर्घटनास्थल पर पहुंची जांच के लिए, सपा मुखिया अखिलेश मिले राज्यपाल महोदया से मिले                                 उधर आज पूर्व मुख्यमंत्री सपा अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव राज्यपाल महोदया आनंदी बेन पटेल से मिलने राजभवन पहुंचे। राज्यपाल से मिलकर राजभवन से बाहर निकले अखिलेश यादव ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया। उन्नाव की घटना पर उन्होने कहा कि सपा पीड़िता व उसके परिवार के साथ है। अखिलेश यादव के साथ पूर्व मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी व  श्री अहमद हसन भी थे।नवाबगंज से ब्लॉक प्रमुख हैं श्री अरुण सिंह…
इस मामले में नामजद अरुण सिंह फतेहपुर जिले के हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक और योगी सरकार में कृषि राज्य मंत्री श्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह के दामाद हैं। अरुण सिंह नवाबगंज से ब्लॉक प्रमुख हैं उनकी सियासी पकड़ काफी मजबूत मानी जाती है तथा वह आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर के करीबी माने जाते हैं।


नंबरदार के नाम से मशहूर है विधायक का भाई…
उन्नाव रेप पीड़िता के कार एक्सीडेंट मामले में विधायक कुलदीप सेंगर के भाई मनोज सेंगर को नामजद किया गया है। मनोज क्षेत्र में नंबरदार के नाम से मशहूर है, उसकी क्षेत्र में अच्छी खासी पैठ है। उसे शहर के बड़े ठेकेदारों में गिना जाता है। इससे पहले रेप पीड़िता के पिता को बुरी तरह पीटने का भी आरोप मनोज सेंगर पर लगा था।


जेल में बंद महिला का पति और बेटा भी नामजद…
4 जून 2017 को 17 वर्षीय पीड़िता ने आरोप लगाया था कि उसका भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर के घर पर बलात्कार किया गया, इस साजिश में शशि सिंह नाम की एक महिला पर भी आरोप लगे थे जो इस समय जेल में बंद है। शशि सिंह पर पीड़िता को विधायक के घर ले जाने का आरोप है। वहीं रेप पीड़िता के एक्सीडेंट मामले में उसके पति हरिपाल सिंह (रिटायर्ड जवान) और बेटे नवीन सिंह को भी नामजद किया गया है।।                         वकील और ठेकेदार का भी नाम शामिल…
नामजद लोगों में वकील अवेधश सिंह का नाम शामिल है। अवेधश सिंह विधायक कुलदीप सेंगर के मामले को देखते हैं। इस मामले में विधायक के करीबी विनोद मिश्रा, ठेकेदार कोमल सिंह और रिंकू सिंह को भी नामजद किया गया है, इसके अलावा 15-20 अन्य अज्ञात भी शामिल हैं।








Post Top Ad