चांद पर मानव अस्थियां लेकर जा रहा अमेरिका - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, January 7, 2024

चांद पर मानव अस्थियां लेकर जा रहा अमेरिका


(
मानवी मीडिया) : मिशन चंद्रयान-3  की अपार सफलता के बाद अब दुनियाभर के कई देशों में चांद पर पहुंचने की होड़ लग गई है। अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) साल 2024 की शुरुआत में चांद पर उतरने की तैयारी कर रहा है। आखिरी बार 52 साल पहले 1972 में अपोलो-17 मिशन में नासा ने चांद पर कदम रखे थे। 

उसके बाद से अमेरिका ने चांद पर कोई मिशन नहीं भेजा है। अब इतने साल बाद अमेरिका का अंतरिक्ष यान पेरेग्रीन मिशन वन  8 जनवरी 2024 को चांद पर लॉन्चिंग के लिए तैयार है। इस मिशन की खास बात यह है कि इसमें कई वैज्ञानिक पेलोड के साथ सांस्कृतिक चीजों को भी भेजा जा रहा है, इसमें मानव अस्थियां भी शामिल हैं। मिशन की पूरी डिटेल, जानते हैं।

अमेरिका जिस मिशन को 8 जनवरी 2024 के दिन फ्लोरिडा के केप कैनावरेल से लॉन्च करने जा रहा है, उसकी सबसे मजेदार बात ये है कि इस बार लैंडर नासा का नहीं है। जबकि यह एक प्राइवेट कंपनी का लैंडर है। इसका नाम पैरेग्रीन है

जिसे अमेरिका की प्राइवेट कंपनी एस्ट्रोबोटिक ने बनाया है। इसलिए इस मिशन का नाम पेरेग्रीनी मिशन वन है। इस लैंडर पर नासा का यंत्र लगा है, जो चांद पर पर्यावरण के अध्ययन करने के लिए साथ जा रहा है। यह सब इसलिए ताकि नासा के आगामी चंद्र मिशन अर्टेमिस मिशन में मदद मिल सके।

Post Top Ad