फौजी ने छात्रा से पहले दोस्ती की , झांसा देकर उससे कई बार दुष्कर्म किया - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, December 5, 2023

फौजी ने छात्रा से पहले दोस्ती की , झांसा देकर उससे कई बार दुष्कर्म किया


पीलीभीत : (मानवी मीडिया)  फेसबुक के माध्यम से फौजी ने छात्रा से पहले दोस्ती की। इसके बाद उसके साथ ही कमरा किराये पर लेकर रहता रहा। शादी का झांसा देकर उससे कई बार दुष्कर्म किया। ड्यूटी पर लौटने के बाद उसने शादी से इनकार कर दिया। युवती ने एसपी से मामले की शिकायत कर थाना सुनगढ़ी में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। छात्रा ने बताया कि 23 मार्च 2023 को फौजी उसके कमरे पर आया और रातभर रुका। 

उससे शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह उसे शहर के निजी होटल में लेकर गया। जहां होटल वालों ने उसे रुकने नहीं दिया। इसके बाद सात जुलाई को वह दोबारा छुट्टी लेकर आया और उसी मकान में दूसरा कमरा किराये पर लेकर रहने लगा। इस दौरान भी उसने छात्रा से कई बार संबंध बनाए। 12 जुलाई को वह वापस अपने घर चला गया। जहां से तीन सितंबर को ड्यूटी चला गया और ड्यूटी पहुंचने के बाद उसने फोन पर उससे शादी करने से मना कर दिया। 

Post Top Ad