श्रीकृष्ण जन्मस्थान केस: औरंगजेब ने मंदिर तोड़ने के लिये बनाई थी विशेष फौज - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, May 19, 2023

श्रीकृष्ण जन्मस्थान केस: औरंगजेब ने मंदिर तोड़ने के लिये बनाई थी विशेष फौज



मथुरा (मानवी मीडियाश्रीकृष्ण जन्मस्थान पर मौजूद राजा वीर बुंदेला द्वारा बनवाए मंदिर को औरंगजेब के दरोगा की मौजूदगी में तोड़ा गया था। ऐतिहासिक तथ्यों को मानें तो पता चलता है कि दरोगा औरंगजेब द्वारा मंदिरों को तोड़ने के लिए बनाई गई विशेष फौज की न केवल देखरेख करता था बल्कि उनकी रिपोर्ट भी देता था।

इतिहासकारों का दावा है कि औरंगजेब ने न केवल मथुरा के विशाल ठाकुर केशवराय मंदिर को तुड़वाया था बल्कि उसके श्री विग्रहों को आगरा की बेगम साहिबा की मस्जिद की सीढ़ियों में दबवा दिया था। श्रीकृष्ण जन्मस्थान संबंधी दावे के पक्षकार महेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस पुस्तक में दिए मंदिर तोड़े जाने संबंधी तथ्यों को वह अदालत में सुनवाई का हिस्सा बनाएंगे। उनके दावे पर आगामी 25 मई को सुनवाई होगी।

विख्यात इतिहासकार आशीर्वादीलाल श्रीवास्तव ने अपनी किताब मुगलकालीन भारत में औरंगजेब के मंदिर तोड़ने संबंधी तथ्यों का जिक्र किया है। पेज संख्या 312 पर उन्होंने बताया है कि औरंगजेब ने अकबर की नीतियों का त्याग किया और इस्लाम को पुन: राजधर्म घोषित कर प्रचार के लिए प्रचारकों को सभी सुविधाएं प्रदान कीं। कुफ्र यानि बहुदेवतावाद को समाप्त कर दिया।

औरंगजेब ने पुराने मंदिरों की मरम्मत पर प्रतिबंध लगा दिया तथा प्रांत के राज्यपालों को हिंदुओं के मंदिरों, पाठशालाओं और पवित्र धार्मिक स्थलों को तोड़ने का आदेश दिया। औरंगजेब द्वारा बनाई टीम को अपने-अपने क्षेत्र में जाकर मंदिरों को तोड़ना पड़ा। इस काम के लिए नियुक्त सरकारी कर्मचारियों पर एक दरोगा की नियुक्ति की गई। पुस्तक में दावा किया है कि बनारस के विश्वनाथ, मथुरा के केशवदेव तथा पाटन के सोमनाथ जैसे मंदिरों को गिरा दिया गया।

Post Top Ad