केशव प्रसाद मौर्य बोले- हार से विपक्ष में खलबली ; यूपी की 80 सीटों पर जीत दर्ज करेगी बीजेपी - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, May 19, 2023

केशव प्रसाद मौर्य बोले- हार से विपक्ष में खलबली ; यूपी की 80 सीटों पर जीत दर्ज करेगी बीजेपी


सहारनपुर (मानवी मीडिया
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा सबके साथ और सबके विकास की नीति पर चल रही है। इसलिए प्रदेश के सभी 17 नगर निगमों में भाजपा ने जीत हासिल की है।

उन्होंने कहा कि मुस्लिम तुष्टिकरण और जातिवाद की राजनीति फेल हो चुकी है। इससे विपक्षी दलों में खलबली मची है। कहा कि सहारनपुर जनपद में इस बार चार नगर निकायों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। इनमें से एक मुस्लिम प्रत्याशी भी है। देवबंद में भी पहली बार कमल खिला है। आने वाले लोकसभा चुनाव में भी प्रदेश की सभी 80 सीटों पर भाजपा जीत दर्ज कराएगी।

शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले सपा, बसपा और रालोद के लोग कहते थे कि भाजपा मुसलमानों को खा जाएगी, लेकिन भाजपा सबका साथ सबका विकास की नीति पर कार्य करती है। अब मुस्लिम समाज को भी सच्चाई का पता चल गया है। इसलिए मुसलमानों ने भी भाजपा को वोट देना शुरू कर दिया है।

Post Top Ad