WFI अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ बजरंग पूनिया ने फिर खोला मोर्चा, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, April 23, 2023

WFI अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ बजरंग पूनिया ने फिर खोला मोर्चा, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान


नई दिल्ली (मानवी मीडिया): रेसलर बजरंग पूनिया एक बार फिर रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोलने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक WFI के अध्यक्ष की गिरफ्तारी नहीं हो जाती हम जंतर मंतर पर विरोध-प्रदर्शन करेंगे। बजरंग पूनिया ने कहा कि इस मामले में महिला पहलवानों ने केस भी दर्ज कराया है। साथ ही कहा कि वह शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

बता दें, जनवरी में महिला पहलवानों ने बृजभूषण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। पहलवानों का आरोप था कि रेसलर फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने अपशब्दों का प्रयोग किया था और खिलाड़ियों को गाली भी दी गई थी। पहलवानों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था, हम यहां खेलने आए हैं। वो विशेष रूप से खिलाड़ी और राज्य को टारगेट कर रहे हैं।

विनेश फोगाट ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष पर महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कोच को लेकर भी कहा कि वे यौन उत्पीड़न करते हैं। मैंने आवाज उठाई थी। बृजभूषण सिंह भी महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करते हैं।

Post Top Ad