द्वितीय विश्वयुद्ध का डूबा जहाज दक्षिण चीन सागर में मिला , अमेरिकी के हमल का शिकार हुए थे इतने लोग - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, April 23, 2023

द्वितीय विश्वयुद्ध का डूबा जहाज दक्षिण चीन सागर में मिला , अमेरिकी के हमल का शिकार हुए थे इतने लोग

नई दिल्ली (मानवी मीडिया): द्वितीय विश्व युद्ध के जापानी परिवहन जहाज एसएस मोंटेवीडियो मारू का मलबा खोजकर्ताओं ने समुद्र की गहराइयों ढूंढ निकाला है। इस जहाज को 1942 में फिलीपींस के करीब एक तारपीडो से उड़ा दिया गया था। इस हमले में जहाज पर सवार लगभग 1000 ऑस्ट्रेलियाई कैदी मारे गए थे। यह जहाज 1 जुलाई 1942 को पापुआ न्यू गिनी से चीन के हेनान जाते वक्त समुद्र में डूब गया था। इस जापानी जहाज पर हमले के वक्त अमेरिकी पनडुब्बी को यह एहसास नहीं था कि इससे युद्ध बंदियों को लेकर जाया जा रहा है। इस जहाज का मलबा पिछले 80 से अधिक साल से एक रहस्य बना हुआ था।

रिपोर्ट के मुताबिक, जापानी ट्रांसपोर्ट जहाज मोंटेवीडियो मारू में 850 युद्धबंदी और लगभग 200 नागरिक सवार थे। इन लोगों को जापानियों ने 1942 में पापुआ न्यू गिनी में पकड़ा था। कथित तौर पर जहाज पर अमेरिकी सबमरीन द्वारा हमला किया गया था, जिसके बाद देखते ही देखते पूरा जहाज 10 मिनट के अंदर समुद्र में समा गया था। इस जापानी जहाज का मलबा फिलीपींस के दक्षिण चीन सागर में मिला है। जहाज को मिशन ऑस्ट्रेलियाई रक्षा विभाग, ऑस्ट्रेलिया के साइलेंटवर्ल्ड फाउंडेशन के समुद्री पुरातत्वविदों और समुद्र सर्वेक्षण कंपनी फुग्रो के संयुक्त प्रयास में खोजा गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि फिलीपींस के तट पर इस महीने की शुरुआत में तलाशी अभियान शुरू किया गया था।

रिपोर्ट में कहा गया है कि जहाज पर ज्यादातर ऑस्ट्रेलियाई युद्धबंदी थे। इस घटना में लगभग 1000 ऑस्ट्रेलियाई नागरिक मारे गए थे। यह ऑस्ट्रेलियाई इतिहास की सबसे बड़ी मानव क्षति है। इस घटना ने एक दर्जन से अधिक देशों को प्रभावित किया था, जिसमें डेनमार्क, न्यूजीलैंड और संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ जापान भी शामिल है। वीओए की रिपोर्ट के अनुसार, मोंटेवीडियो मारू से कोई वस्तु या मानव अवशेष नहीं हटाया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधान मंत्री रिचर्ड मार्लेस ने ट्वीट किया, “80 से अधिक वर्षों से सैकड़ों ऑस्ट्रेलियाई परिवारों ने मोंटेवीडियो मारू की खबर का इंतजार किया है। इस सप्ताह, एक असाधारण प्रयास के लिए धन्यवाद। जहाज को खोज लिया गया है।

Post Top Ad