लखनऊ रीजन की 1000 बसों का संचालन ठप - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, April 14, 2023

लखनऊ रीजन की 1000 बसों का संचालन ठप


लखनऊ (मानवी मीडियारोडवेज रीजन के ड्राइवर-कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इससे रीजन की 1000 बसों का संचालन ठप है। AC बसों के करीब 2 हजार से ज्यादा टिकट कैंसिल हुए हैं। इससे पहले गुरुवार को एसी बसों की हड़ताल थी। शुक्रवार को इसमें सामान्य बसों के ड्राइवर भी शामिल हो गए। रोडवेज कर्मचारी लखनऊ में क्षेत्रीय प्रबंधक (RM) को हटाने समेत 12 सूत्रीय मांग पर अड़े हैं।

हड़ताल से लखनऊ से दिल्ली, गोरखपुर, बहराइच, सहारनपुर, मेरठ समेत तकरीबन सभी रूट पर संचालन थम गया है। वहीं, दूसरों जिले से आने वाली बसों का संचालन समान्य है। हालांकि, संख्या कम होने के चलते बसों में काफी भीड़ चल रही है। मगर शुक्रवार को नॉन AC बसों के ड्राइवरों ने भी गाड़ी चलाने से इनकार कर दिया।


बस अड्‌डे पहुंचे यात्री हुए परेशान

लखनऊ में कैसरबाग, आलमबाग, चारबाग और अवध बस डिपो पर शुक्रवार सुबह पहुंचने वाले यात्रियों को निराशा हुई। क्योंकि, इन डिपो से बसों का संचालन ठप रहा। गुरुवार को हुए प्रदर्शन में भी कुल 93 बस रद्द करनी पड़ी थीं। इसमें कैसरबाग से सीतापुर के रास्ते दिल्ली रूट, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, रूपेडीहा, गोरखपुर, सहारनपुर, झांसी, मेरठ रूट की बसें निरस्त होने पर यात्रियों को साधारण बसों से सफर करना पड़ा था। लेकिन, शुक्रवार को सामान्य बसें का संचालन भी ठप रहा।


ऐसे में शुक्रवार को समस्या ज्यादा बढ़ गई। हड़ताल को खत्म करने के लिए मुख्य प्रधान प्रबंधक प्रशासन राम सिंह वर्मा, सीजीएम टेक्निकल रविंद्र सिंह, प्रधान प्रबंधक संचालन के साथ आरएम हटाने की मांग को लेकर वार्ता भी हुई। लेकिन उनकी यह मांग पूरी नहीं हुई और कर्मचारियों ने हड़ताल जारी रखी।

Post Top Ad