सोनिया गांधी ने दिया राजनीति से संन्यास का संकेत, भारत जोड़ो यात्रा सबसे अहम मोड़ - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, February 25, 2023

सोनिया गांधी ने दिया राजनीति से संन्यास का संकेत, भारत जोड़ो यात्रा सबसे अहम मोड़

रायपुर (मानवी मीडिया)-यहां कांग्रेस के अधिवेशन में कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने शनिवार को राजनीति से संन्यास लेने की ओर संकेत दे दिया। यहां अपने संबोधन के दाैरान उन्होंने कहा कि “मनमोहन सिंह के सक्षम नेतृत्व के साथ 2004 और 2009 में हमारी जीत ने मुझे व्यक्तिगत संतुष्टि दी लेकिन मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि मेरी पारी भारत जोड़ो यात्रा के साथ समाप्त हो सकती है, जो कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ था।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं है; हम लोगों की आवाज को प्रतिबिंबित करते हैं। आगे की राह आसान नहीं है, लेकिन जीत हमारी होगी। कांग्रेस में एक जमीनी कार्यकर्ता से सर्वोच्च पद तक की खड़गे की यात्रा भारत के उन आदर्शों को दर्शाती है जिसके लिए हमारा स्वतंत्रता संग्राम लड़ा गया था और हमारे संविधान के मूल्य। यह आंतरिक लोकतंत्र की हमारी समृद्ध और अद्वितीय परंपरा को जारी रखता है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस और पूरे देश के लिए एक चुनौतीपूर्ण समय है। बीजेपी-आरएसएस ने देश की हर संस्था पर कब्जा कर लिया है और उसे बर्बाद कर दिया है। कुछ व्यापारियों का पक्ष लेकर आर्थिक तबाही मचाई है।

Post Top Ad