लखनऊ::गृहकर के बड़े 17 बकायेदारो के विरूद्ध कुर्की व वसूली अभियान - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, February 24, 2023

लखनऊ::गृहकर के बड़े 17 बकायेदारो के विरूद्ध कुर्की व वसूली अभियान


लखनऊ (मानवी मीडिया) लखनऊ नगर आयुक्त  इन्द्रजीत सिंह के निर्देशानुसार लखनऊ नगर में गृहकर के बड़े बकायेदारो के विरूद्ध कुर्की व वसूली अभियान जिस जोन में चलाकर सीलिंग की कार्यवाही की गई उसका ब्यौरा निम्न है:-

ज़ोन-1-जोनल अधिकारी  नरेन्द्र देव के नेतृत्व में महात्मा गांधी वार्ड में गृहकर बकायेदारों के विरूद्ध  कुर्की अभियान चलाया गया।जिसका ब्यौरा निम्नवत है:-

1-नसरीन बानो, 47/013/ यू0जी0एफ0 - 1, विधान सभा मार्ग पर बकाया गृहकर रु० 97352.00 जमा न करने के कारण भवन सीलिंग की कार्यवाही की गई।

2- पीर बक्श, 50 / 215 (50 / 152), जय नरायण रोड पर बकाया गृहकर रु0 162462.00 के सापेक्ष पूर्ण भुगतान किया गया।

 उक्त अभियान में कर अधीक्षक,  आर०एस० कुशवाहा,  ओम प्रकाश सिंह, द्वारा किया गया, जिसमें राजस्व निरीक्षक,  राजेश पाण्डेय कर विभाग एंव 296 विभाग की टीम उपस्थित रही ।

ज़ोन-2-जोनल अधिकारी नन्द किशोर के नेतृत्व में

वार्ड लेबर कॉलोनी में बड़े बकायेदारों के विरूद्ध कुर्की / नोटिस ऑफ डिमांड के आलोक में कार्यवाही की गयी, जिसका ब्यौरा निम्न है:-

1-भवन स्वामी - विनोद कुमार अरोड़ा कुल देय गृहकर रू0 4,77,388 /- 

2-भवन स्वामी अर्बन क्लीनिक कुल देय गृहकर रू0 3,81,259/- 

3-भवन स्वामी रिया सतन नवाज रिजवी कुल देय गृहकर रू० 2,84,595/- का मौके पर भुगतान न होने के कारण सील कर दिया गया एवं नोटिस ऑफ डिमांड के सोपक्ष में रू0 1,00,000 का भुगतान कराया गया।

 उक्त कार्यवाही कर अधीक्षक  विपिन उपाध्याय,  सुनील त्रिपाठी,  सुप्रिया राव राजस्व निरीक्षक सुबोध वर्मा,  सितें रजा, श्री सुमित यादव, विवेक सिंह,  प्रदीप श्रीवास्तव, एवं  इसरार हुसैन, 296 की टीम एवं अन्य स्टाफ के सहयोग से सम्पादित की गयी। 

ज़ोन-5- उप नगर आयुक्त / जोनल अधिकारी  संगीता कुमारी के नेतृत्व में वार्ड- सरोजनी नगर प्रथम, सरोजनी नगर द्वितीय व गीतापल्ली में गृहकर का भुगतान न करने वाले बड़े बकायेदारों के विरूद्ध कुर्की / सीजर की कार्यवाही की गई, जिसका ब्यौरा निम्न है:-

1-भवन संख्या- 578 / 783 स्थित गौरी ( अंगद यादव) रू0 55784.00 बकाया, 

2-केएन-3670 स्थित अमौसी ( इन्द्रपाल ) रू0-72532.00 बकाया, 

3-561/255 / 2ए स्थित सिन्धु नगर ( सोहन लाल मध्यान) रू०-25758.00 बकाया, 

4-बी-015 स्थित नादरगंज (किशनलाल) रू0-292766.00 बकाया 

5-551झ / 524 स्थित हरिहर प्रसाद आंशिक ( सरदार कल्याण सिंह ) रू0-35630.10 बकाया,

6- 551झ / 328 - ए स्थित हरिहर प्रसाद आंशिक (ए0के0 यादव) रू0 27209.52 बकाया, 

7-551झ / 334बी स्थित हरिहर प्रसाद आंशिक (  अमृत कौर) रू०-30783.19 बकाया 

उक्त सील किए गये भवनों के सापेक्ष रू0-156483.00 जमा कराया गया। उक्त कार्यवाही कर अधीक्षक  संजय भारती व  ओम प्रकाश सोनी एवं राजस्व निरीक्षक  धीरेन्द्र प्रताप सिंह,  हर्षेन्द्र प्रताप सिंह व  सुरभि यादव तथा अन्य स्टाफ की उपस्थिति में सम्पादित की गयी।

ज़ोन-6- सहा0नगर आयुक्त / डिप्टी कलेक्टर  यमुनाधर चौहान जोन-6 के नेतृत्व में वार्ड गढीपीर खा, आचार्य नरेन्द्र देव अम्बरगंज / कन्हैयामाधवपुर द्वितीय में बड़े बकायेदारो के विरूद्ध कुर्की की कार्यवाही की गई, जिसका ब्यौरा निम्न है:-

1-भवन संख्या - 432 / 271 श्री एजाज पर बकाया रू0 1,60,381 / - 

2-भवन सख्या - 418 / 1196 मो0 मुनीर पर बकाया रू0 1,37,021 / - 

3-भवन संख्या - 418 / 1197 चाईल्ड केयर पर बकाया रू० 2,22,960 / -

4- आचार्य नरेन्द्र देव में भवन सख्या - 417 / 7740,  उषा देवी पर बकाया रू0 75,775 / -

5- भवन संख्या - 417 / 740 श्री राम दयाल पर बकाया रू0 51,209 / -

उक्त का भुगतान न होने के कारण भवन पर सीलिंग की कार्यवाही की गयी एवं आंशिक भुगतान के रूप में रू0 1,20,385 / - वसूल किया गया।

Post Top Ad