नगर निगम लखनऊ द्वारा नागरि को ठण्ड से बचाये के लिए रैन बसेरो की व्यवस्था - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, January 22, 2023

नगर निगम लखनऊ द्वारा नागरि को ठण्ड से बचाये के लिए रैन बसेरो की व्यवस्था

 

लखनऊ (मानवी मीडिया)नगर निगम लखनऊ द्वारा नागरिको को सार्वजनिक स्थानों पर ठण्ड से बचाये जाने का दायित्व लेकर रैन बसेरो की व्यवस्था की गयी है। वर्तमान में नगर निगम लखनऊ द्वारा नगर के समस्त क्षेत्रो में 57  स्थाई/अस्थाई रैन बसेरे संचालित व क्रियाशील है जिसमें निराश्रितो को आश्रय की व्यवस्था हेतु सभी आवश्यक सुविधायें यथा- बेड, बिस्तर, नहाने के गर्म पानी हेतु गीजर, कमरे को गर्म रखने के लिये ब्लोवर, शौचालय की व्यवस्था एवं साफ-सफाई की अनिवार्य रूप से समुचित व्यवस्था करायी गयी है। नगर निगम लखनऊ की जोनवार टीम द्वारा रात्रि में सभी क्षेत्रो में भ्रमण कर सड़क/फुटपाथ पर सोये हुए व्यक्तियों को वाहनो में बैठाकर रैन बसेरो/शेल्टर होम में लेकर जाने का कार्य प्रतिदिन किया जाता है। वर्तमान में इन रैन बसेरो में 1346 व्यक्तियों द्वारा आश्रय प्राप्त किया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त आश्रयहीन, रैन बसेरो में ठहरे व्यक्तियों, रेलवे स्टेशनो के आगन्तुको, अस्पताल एवं चौराहो पर आने-जाने वाले व्यक्तियों को ठण्ड से बचाये जाने की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम लखनऊ द्वारा जगह-जगह कुल 586 अलाव जलाये जाने की व्यवस्था इस वर्ष भी की गई है।

नगर निगम लखनऊ द्वारा दृढसंकल्पित होकर यह पूर्ण प्रयास किया जा रहा है कि सार्वजनिक क्षेत्र में किसी भी नागरिक को शीत लहर/ठण्ड के कारण किसी समस्या का सामना न करना पड़े।

Post Top Ad