बीच सड़क चलती स्कूटी पर लड़की से रोमांस करने वाला गिरफ्तार - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, January 18, 2023

बीच सड़क चलती स्कूटी पर लड़की से रोमांस करने वाला गिरफ्तार


लखनऊ  (मानवी मीडियायूपी की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में चलती स्कूटी पर किशोरी से रोमांस करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हजरतगंज पुलिस ने राजधानी की सड़कों पर खुलेआम अश्लीलता फैलाने वाले युवक और युवती को पकड़ लिया है। युवती नाबालिग है। इन पर पब्लिक प्लेस पर अश्लीलता फैलाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा मुकदमा दर्ज किया गया था। 

दरअसल, लखनऊ के हजरतगंज में लड़के-लड़की ने चलती स्कूटी पर ऐसी हरकत कर डाली कि उनका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया था। वीडियो में लड़का स्कूटी चलाता दिख रहा है। लड़की युवक की गोद में बैठकर उसे बाहों में भरकर गले लगाते हुए किस करती नजर आ रही है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस भी एक्टिव हुई।

Post Top Ad