ट्रॉले ने सड़क किनारे बैठे लोगों को रौंदा, सड़क पर बिखरी लाशें; मची चीख-पुकार - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, December 4, 2022

ट्रॉले ने सड़क किनारे बैठे लोगों को रौंदा, सड़क पर बिखरी लाशें; मची चीख-पुकार

रतलाम (मानवी मीडिया): मध्यप्रदेश के रतलाम में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में 5 लोगों के मरने की खबर है। जानकारी के अनुसार, रतलाम के सातरुंडा चौराहे पर बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक बेकाबू ट्राले ने सड़क किनारे बैठे बस का इंतजार कर रहे कई लोगों को कुचल द‍िया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 5 लोगों की मौत की जानकारी मिली है।

फिलहाल मौके पर पुलिस की टीम मौजूद है। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस मामले की जानकारी में जुटी हुई है। रतलाम से करीब 30 किलोमीटर दूर रतलाम- लेबड़ फोरलेन के सातरुंडा गांव के पास ये हादसा हुआ है। यहां एक ट्राले ने कई बाइक सवारों ओर राहगीरों को कुचल दिया है।

बताया जा रहा है कि ट्राले का टायर फटने के कारण हो बेकाबू हो गया था। मौके पर लोगों के क्षत-विक्षत शव पड़े हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज भिजवाए हैं। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। क्रेन मंगवाकर ट्रक साइड में किया जा रहा है। घटना के दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने मृतकों की संख्या पांच बताई है। 10 घायल अस्पताल में भर्ती हैं। हादसे के फुटेज देखकर और प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

Post Top Ad