यूपी एसटीएफ द्वारा 03 तस्कर 03 किलो ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, December 12, 2022

यूपी एसटीएफ द्वारा 03 तस्कर 03 किलो ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार

लखनऊ (मानवी मीडिया)अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले गिरोह के 03 तस्कर 03 किलो ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार।

दिनांक 11-12-2022 को  एस0टी0एफ0, उत्तर प्रदेश  को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यो को 03 किलो ग्राम अफीम ( अन्तर्राष्ट्रीय बाजार मूल्य 30 लाख रूपये) के साथ गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-

1- राम लाल पुत्र स्वः उमराय निवासी मोहम्मद नगर मजरा करतौली, थाना बिनावर, जनपद-बदायूॅ उ0प्र0।

2- जोधा सिंह पुत्र स्वः लक्ष्मन नि0 ग्राम सिठौरा मढीनाथ, थाना सुभाष नगर, जनपद बरेली। 

3- जतन कश्यप पुत्र शिव सिंह नि0 ग्राम करतौली, थाना बिनावर, जनपद बदायूॅ। 

बरामदगी-

1- 03 किलो ग्राम अफीम।  ( अन्तराषर््टीªय बाजार मूल्य 30 लाख रूपये)

2- रू0 2600/-नगद।

3- 03 अदद सैमसंग कीपैड वाला मोबाईल फोन।

गिरफ्तारी का स्थान/दिनंाक:-

नबावगंज से बरखेडा जाने वाले रास्ते पर ग्राम रानीगंज धर्मकॉटा के पास, थानाक्षेत्र नवाबगंज, जनपद बरेली। दिनांकः 11-12-2022, समय 22ः20 बजे।

एस0टी0एफ0 उ0प्र0 को विगत काफी समय से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में मादक पदार्थ तस्कर गिरोह के सक्रिय होने की सूचनायें प्राप्त हो रहीं थी। इस सम्बन्ध में एस0टी0एफ0 की विभिन्न इकाईयों/टीमों को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया, जिसके अनुपालन में श्री धर्मेश कुमार शाही, पुलिस उपाधीक्षक एस0टी0एफ0 के पर्यवेक्षण में  उप निरीक्षक श्री मोअज्जम अली खॉं के नेतृत्व में मु0आ0 राम जी लाल, मु0आ0 संजीव कुमार सिंह, आ0 राहुल कुमार, आ0 कुलदीप कुमार एस0टी0एफ0 फील्ड इकाई बरेली में टीम गठित कर अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी।

अभिसूचना संकलन के दौरान ज्ञात हुआ कि मादक पदार्थ की तस्कारी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य नबावगंज से बरखेडा जाने वाले रास्ते पर ग्राम रानीगंज धर्मकॉटा के पास, अवैध मादक पदार्थ अफीम की बिक्री हेतु ख़ड़े हैं, जिसकी आपूर्ति पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में की जायेगी। इस सूचना पर एस0टी0एफ0 की टीम द्वारा स्थानीय पुलिस को साथ लेकर मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुँच कर मुखबिर की निशादेही पर उपरोक्त अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से उपरोक्त बरामदगी की गयी। 

गिरफ्तार अभियुक्तों से की गयी संयुक्त पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि यह अवैध मादक पदार्थ अफीम यह नागालैन्ड के दीमापुर से लातें है और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में सप्लाई करते हैं। यह काम यह लोग काफी समय से कर रहे हैं। आज भी यह लोग अफीम बेचने के लिये आये थे।

गिरफ्ताऱ अभियुक्तों के विरूद्व कोतवाली नबावगंज जनपद बरेली में मु0अ0सं0 529/22 धारा 8/18 एन0डी0पी0एस0 एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर दाखिल किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

Post Top Ad