बजरंग दल ने गीता जयंती पर शौर्य यात्रा निकाली - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, December 12, 2022

बजरंग दल ने गीता जयंती पर शौर्य यात्रा निकाली

लखनऊ ( मानवी मीडिया)लखनऊ। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल लखनऊ महानगर के कार्यकर्ताओं का एकत्रीकरण गीता जयंती के उपलक्ष्य में लखनऊ विश्वविद्यालय के डीएपी प्रांगण में हुआ। विहिप के विभाग मंत्री योगेश ने मंच का संचालन किया । मुख्य अतिथि विहिप के केंद्रीय सह मंत्री गोपाल जी मौजूद रहे। गोपाल   ने अपने उद्बोधन में कहा धरती पर हमेशा धर्म की विजय हुई है। भारत पुन: विश्व का नेतृत्व करने के लिए अग्रसर है, इसलिए सभी युवा नवभारत के निर्माण में और देश को परम वैभव पर पहुंचाने में अपना सहयोग करें। मनुष्य के जीवन में संगठन का बड़ा महत्व है। अकेला मनुष्य शक्तिहीन है, जबकि संगठित होने पर उसमें शक्ति आ जाती है। संगठन की शक्ति से मनुष्य बड़े-बड़े कार्य भी आसानी से कर सकता है। संगठन में ही मनुष्य की सभी समस्याओं का हल है। संगठित परिवार, समाज और देश का कोई भी दुश्मन कुछ नहीं बिगाड़ सकता, जबकि असंगठित होने पर दुश्मन जब चाहे आप पर हावी हो सकता है। विहिप के सह मंत्री गोपाल  के उद्बोधन के बाद शौर्य यात्रा लखनऊ विश्वविद्यालय प्रांगण से निकाली गई। शौर्य यात्रा में बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता पथ संचलन करते हुए हनुमान सेतु से परिवर्तन चौक एवं  अटल चौक हजरतगंज होते हुए पटेल प्रतिमा पर पहुंचे पटेल प्रतिमा पर शौर्य यात्रा कार्यक्रम का समापन हुआ । शौर्य यात्रा मेें संचलन के दौरान कार्यकर्ता पूरी तरह संयमित और अनुशासित रहे। इस अवसर पर मुख्य रूप से विहिप के प्रांत संगठन मंत्री राजेश विहिप के प्रांत मंत्री देवेंद्र मिश्र विहिप के प्रांत उपाध्यक्ष ओम प्रकाश बजरंग दल के विभाग संयोजक मुनेंद्र सिंह बजरंग दल के विभाग संयोजक विजय बजरंगी जिला संयोजक विमल सिंह विहिप के सह प्रांत प्रचार प्रमुख नृपेंद्र विक्रम सिंह सहित अन्य जिलों के कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे

Post Top Ad