जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप में 12 लोग गिरफ्तार - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, November 1, 2022

जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप में 12 लोग गिरफ्तार


रामनगर(मानवी मीडिया)- कर्नाटक के रामनगर जिले के कनकपुरा तालुक में आदिवासियों का जबरन धर्म परिवर्तन करने का प्रयास करते कम से कम 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, विशिष्ट इनपुट पर कार्रवाई करते हुए टीम ने छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया और गिरफ्तारियां की।

पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार 12 व्यक्ति क्षेत्र में हिंदू आदिवासियों के सामूहिक धर्म परिवर्तन की व्यवस्था कर रहे थे। गिरफ्तार लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही थी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चिक्कमुडुवाड़ी तांड्या के कई लोगों को कनकपुरा कस्बे के एक घर में रखा गया। सूत्रों ने बताया कि पुलिस मामले की आगे जांच करेगी। मामले को लेकर अभी और जानकारी सामने आना बाकी है।

Post Top Ad