आजमगढ़::नवसृजन निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में MLC यशवंत सिंह ने किया नि:शुल्क लैपटॉप वितरण - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, September 11, 2022

आजमगढ़::नवसृजन निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में MLC यशवंत सिंह ने किया नि:शुल्क लैपटॉप वितरण

 

आजमगढ / अतरौलिया( मानवी मीडिया) आजमगढ़ के बुढ़नपुर तहसील क्षेत्र में नवसृजन निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान लोहरा अतरौलिया आजमगढ़ में आधुनिक शिक्षा के बढावा हेतु छात्रों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त निःशुल्क टेबलेट वितरण समारोह का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम छात्र /छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना व भगवान विश्वकर्मा के मूर्ति पर माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। तथा संस्था द्वारा अतिथियों को अंगवस्त्रम देकर व माल्यार्पण कर  स्वागत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इस टेबलेट से आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।
(डा० चंद्रपाल सिंह यशवंत सिंह का स्वागत करते हुए)
साथ ही डिजिटल इंडिया का सपना पूरा होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद व पूर्व मंत्री यशवंत सिंह तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक अनीता कमल रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक शम्भू नाथ सिंह ने किया तथा संचालन वरिष्ठ कवि प्रेम नारायन प्रेमी ने किया। मुख्य अतिथि यशवंत सिंह ने कहा कि सरकार टेबलेट वितरण कर छात्रों के भविष्य को उज्जवल करना चाहती है । उन्होंने  ने कहा कि  टेक्निकल शिक्षा के लिए टेबलेट की अत्यंत आवश्यकता है। आज के युग में शिक्षा के लिए लैपटॉप- टेबलेट की  अत्यंत आवश्यकता है। टेबलेट के जरिए छात्रों को उच्च शिक्षा में आसानी होगी। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक अनीता कमल ने कहा कि जैसे अंधकार को दूर करने के लिए प्रकाश की जरूरत होती है, ठीक उसी तरह वर्तमान समय में शिक्षा के लिए लैपटॉप- टेबलेट की अत्यन्त जरूरत है। मुख्य अतिथि  यशवंत सिंह के हाथों से 103 छात्र/छात्राओं को टेबलेट दिया गया। टेबलेट पाकर छात्र /छात्राओं के चेहरे खिल उठे।
(प्रबंधक प्रियंका सिंह यशवंत सिंह को स्मृति चिन्ह देते हुए)
वहीं  नवसृजन निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की प्रबंधक  प्रियंका सिंह ने टेबलेट वितरण समारोह में आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। 
(डा० सूर्यपाल सिंह -यशवंत सिंह )           ्
प्रियंका सिंह ने छात्रों से टेबलेट का सदुपयोग करने तथा शिक्षा के प्रति जागरूक होने की तथा पढ़ाई में ध्यान देने की सलाह दी। इस अवसर पर डॉक्टर चंद्रपाल सिंह ने अपने संबोधन में सभी अतिथि का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया सुनील कुमार पांडे ,वरिष्ठ अधिवक्ता शत्रुघन सिंह , जय प्रकाश पांडे बढ़या रामपाल सिंह, गौरव सिंह ब्लाक प्रमुख, अरविंद सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख, डॉक्टर सूर्यपाल सिंह, डॉक्टर चंद्रपाल सिंह ,श्रीनाथ सिंह, राज प्रताप सिंह प्रधान ,विनोद सिंह, राजेश सिंह, ब्रह्मदेव सिंह, अंगद सिंह    चंद्रजीत तिवारी जिला उपाध्यक्ष भाजपा राणा प्रताप सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार पांडे मंडल अध्यक्ष  पूर्व प्रधान बढया प्रेम प्रकाश सिंह युवा भाजपा नेता प्रमोद कुमार सिंह बढ़या रमेश कुमार सिंह उर्फ रामू पूर्व नगर अध्यक्ष राम प्रसाद सिंह दीपक सिंह वरिष्ठ पत्रकार शैलेश प्रताप सिंह (लखनऊ) एवं पत्रकार रज्जाक अंसारी क्षेत्र के मीडिया सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Post Top Ad