लखनऊ:: सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध नगर निगम ने चलाया अभियान - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, September 23, 2022

लखनऊ:: सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध नगर निगम ने चलाया अभियान

लखनऊ (मानवी मीडिया)उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशो के अनुपालन में सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगाये गये प्रतिबन्ध को प्रभावी तरीके से लागू किए जाने के उद्देश्य से नगर आयुक्त श्री इन्द्रजीत सिंह के आदेशानुसार नगर निगम लखनऊ द्वारा नगर में वृहद अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में आज जिन जोनों में कार्यवाही की गई उनका ब्यौरा निम्नवत है:- 

जोन-7-क्षेत्रान्तर्गत अयोध्या मार्ग एचएएल सब्जी मण्डी के चारो तरफ तथा शेखर हॉस्पिटल तक अभियान चलाया गया जिसमें लगभग 15 ठेलो / दुकानों पर जाँच की गयी मौके पर 02 दुकानो से 0.2 किलोग्राम पॉलीथिन जप्त करते हुए रू०- 1000 का जुर्माना जमा कराया गया तथा भविष्य में पॉलीथिन प्रयोग न करने व गंदगी कचरा न फैलाने के सम्बन्ध में सचेत किया गया। उक्त कार्यवाहीं उप नगर आयुक्त / जोनल अधिकारी जोन-07  संगीता कुमारी के नेतृत्व में कर अधीक्षक श्री राजू गुप्ता व  कुलदीप अवस्थी, राजस्व निरीक्षक शिवेन्द्र मिश्रा,  प्रभाकर दयाल,  उदय त्रिपाठी, संगीता गुप्ता,  राहुल यादव व श्री धनंजय विश्वकर्म एवं प्रभारी जोनल सेनेटरी अधिकारी  रूपेन्द्र भाष्कर, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक  ब्रिजेश प्रजापति, डॉ० राकेश वर्मा,  देवेन्द्र कुमार वर्मा व श्रीमती विजेता द्विवेदी, नगर निगम, जोन-7 296 टीम एवं अन्य स्टॉफ व पुलिस बल की उपस्थिति में सम्पादित की गयी।

Post Top Ad