उ0प्र0 भाजपा विधायक की चलती गाड़ी में हार्ट अटैक से मौत, - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, September 6, 2022

उ0प्र0 भाजपा विधायक की चलती गाड़ी में हार्ट अटैक से मौत,

लखनऊ (मानवी मीडिया): उत्तर प्रदेश के खीमपुर खीरी के गोला से 5 बार विधायक रहे अरविंद गिरी का आकस्मिक निधन हो गया। मंगलवार की सुबह विधायक लखीमपुर खीरी जिले के गोला से लखनऊ के लिए मीटिंग में निकले थे। सिधौली के पास चलती गाड़ी में उन्‍हें हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद इलाज के लिए उन्‍हें लखनऊ के हिन्द हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने भाजपा विधायक अरविंद गिरी को मृत घोषित कर दिया।

65 साल के अरविंद गिरि गोला विधानसभा सीट से लगातार 5वीं बार विधायक बने थे। गोला में उनके निधन की सूचना के बाद लोगों का जुटान शुरू हो गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक जताया है। सीएम योगी ने अपने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि लखीमपुर खीरी जिले के गोला विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अरविंद गिरि का निधन अत्यंत दुखद है। मेरी शोक संवेदनाएं संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्रीराम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सकने की शक्ति प्रदान करें।

Post Top Ad