लखनऊ नगर निगम के 12 कर्मचारी सेवानिवृत्त - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, September 1, 2022

लखनऊ नगर निगम के 12 कर्मचारी सेवानिवृत्त

 

लखनऊ (मानवी मीडिया)लखनऊ नगर निगम में  31 अगस्त, 2022 को सेवानिवृत्त होने वाले विभिन्न संवर्ग के कर्मचारियों का विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन मा. महापौर  संयुक्ता भाटिया की अध्यक्षता एवं नगर आयुक्त  इन्द्रजीत सिंह के प्रयासो से सम्पन्न हुआ। समारोह में निम्नलिखित कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर माल्यापर्ण करते हुए अंगवस्त्र, धार्मिक ग्रन्थ, नगर निगम का प्रतीक चिन्ह प्रदान करते हुए विदाई एवं सम्मान किया गया :-

1.       फरीदा रिज़वी, अनुचर, कर विभाग, जोन-1

2.  वेद प्रकाश शुक्ला, द्वितीय श्रेणी लिपिक, समिति विभाग

3.  प्रदीप हैम्पुल, कर निरीक्षक श्रेणी-2 कर विभाग-1

4.  शिव बरन, माली, उद्यान विभाग

5.  श्यामपति, सफाई कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग

6.  उमेश, सफाई कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग

7.  प्रदीप कुमार, सफाई कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग

8.  फूलचन्द, सफाई कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग

9.  मैकू, सफाई कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग

10.  राजेन्द्र, सफाई कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग

11.  मुन्नी लाल, सफाई कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग

12.  जहीर अहमद, सफाई कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग

उपरोक्त समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन पासबुक प्रदान की गयी तथा कर्मचारियों के उपादान (ग्रेच्युटी) की धनराशि रु.89,55,205 तथा अर्जित अवकाश नगदीकरण धनराशि रु. 62,21,620 का भुगतान इनके खातो में आर.टी.जी.एस. के माध्यम से कर दिया गया है। साथ ही भविष्य निधि का भुगतान हेतु भुगतान आदेश सम्बन्धित कर्मचारियों को प्राप्त करा दिया गया है। 

कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त  राकेश कुमार यादव, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी  रागिनी सिंह, मुख्य नगर लेखा परीक्षक  बनवारी लाल, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी श्री अशोक सिंह, कार्यालय अधीक्षक अधिष्ठान  दिनेश वर्मा उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त कर्मचारी प्रतिनिधिगण तथा भारी संख्या में कर्मचारियों के साथ सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के परिवारी जन भी उपस्थित रहे।  

महापौर  द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा नगर निगम लखनऊ में प्रदान की गयी सेवाओं पर आभार व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। कर्मचारी प्रतिनिधियों द्वारा सेवानिवृत्ति के दिन ही सेवानैवृत्तिक लाभ की धनराशि का भुगतान व पेंशन बुक प्रदान किये जाने के सराहनीय कार्य पर आभार प्रकट किया गया।

Post Top Ad