महाराष्ट्र के एक बिजनेसमैन के ठिकानों पर IT की रेड- 58 करोड़ नकद, 32 किलो सोना मिला - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, August 11, 2022

महाराष्ट्र के एक बिजनेसमैन के ठिकानों पर IT की रेड- 58 करोड़ नकद, 32 किलो सोना मिला

मुंबई (मानवी मीडिया): केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के बाद अब आयकर विभाग भी एक्शन में है। बंगाल के बाद महाराष्ट्र में भी आयकर विभाग की छापेमारी में भारी कैश मिला है। महाराष्ट्र के जालना में आयकर विभाग ने स्टील, कपड़ा व्यपारी और रियल एस्टेड डेवलपर के यहां छापेमारी की है, जिसमें बड़ी मात्रा में बेनामी संपत्ति विभाग को मिली है। करीब 390 करोड़ की बेनामी संपत्ति को आयकर विभाग ने जप्त किया है। इसमे 58 करोड़ कैश, 32 किलो सोना, हीरे मोती के दाघिने और कई प्रोपर्टी के कागजात मिले है।

छापेमारी में मिले कैश को गिनने के लिए विभाग को 13 घंटे लगे। 1 से 8 अगस्त के बीच यह कार्यवाही हुई है। आयकर विभाग की नासिक ब्रांच ने कार्यवाही को अंजाम दिया है। राज्य भर के 260 अधिकारी और कर्मचारी कार्यवाही में शामिल थे। 120 से ज्यादा गाड़ियों का इस्तेमाल हुआ है। 5 टीमों में बंटकर अधिकारियों ने इस रेड को अंजाम दिया है।

रेड में मिले हुए कैश को जालना के स्टेट बैंक में ले जाकर गिना गया है। सुबह 11 बजे कैश गिनने का काम शुरू हुआ जो रात 1 बजे तक चला। आयकर विभाग को सूचना मिली थी कि जालना के चार स्टील कंपनी के व्यवहार में अनियामियता है। जिसके बाद विभाग एक्शन में आया। विभाग ने घर और कारखाने में छापेमारी की। घर पर कुछ मिला नहीं, लेकिन शहर के बाहर फार्महाऊस से नगदी बरामद हुई है।

Post Top Ad