राजनाथ सिंह से सामाजिक व्यापारिक संगठनों, आमजन व पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट की - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, August 28, 2022

राजनाथ सिंह से सामाजिक व्यापारिक संगठनों, आमजन व पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट की

 

लखनऊ (मानवी मीडिया) रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान विभिन्न सामाजिक व्यापारिक संगठनों, आमजन व पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट की

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को राजधानी पहुंचे थे। तीन दिवसीय लखनऊ प्रवास के दौरान राजनाथ सिंह से मंत्री विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों, पार्षदों, जनप्रतिनिधियों सहित  विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक संगठनों के जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों, संगठन पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से भेंट कर उनका हाल जाना। आमजन से भी भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना और निस्तारण का आश्वासन दिया। 

विभिन्न संस्थाओं , जनप्रतिनिधियों व आमजन ने भेंट कर क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों और अन्य समस्याओं के निस्तारण हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।

भेट करने वालों में अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया, नानकदीन भुर्जी व महासभा, नदवा कॉलेज प्रतिनिधिमंडल, नजमिया अरबी कॉलेज प्रधानाचार्य मौलाना फरीद उल हसन, मौलाना अली रजा, मौलाना हैदर  हसन, दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा, संयुक्त कल्याण महासमिति के पदाधिकारी गण, इंदिरा नगर आवासीय महासमिति का प्रतिनिधि मंडल सहित विभिन्न समितियों ने भेंट की।

वोवीनाम मार्शल आर्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण गर्ग ने एसोसिएशन पदाधिकारियों के साथ भेंट कर केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आगामी माह 22 से 25 सितंबर तक आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के लिए आमंत्रित किया।  सहकारी बैंक चेयरमैन दिनेश तिवारी,पूर्व जिला अध्यक्ष  वीरेंद्र प्रताप सिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण लोधी, महानगर उपाध्यक्ष अशोक तिवारी, राकेश सिंह, विवेक तोमर, आनंद द्विवेदी,

Post Top Ad