मशहूर फिल्म डायरेक्टर सावन कुमार नही रहे , इलाज के समय आया हार्ट अटैक - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, August 25, 2022

मशहूर फिल्म डायरेक्टर सावन कुमार नही रहे , इलाज के समय आया हार्ट अटैक

नई दिल्ली(मानवी मीडिया): मशहूर फिल्ममेकर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और राइटर सावन कुमार टाक का 86 साल की उम्र में आज निधन हो गया है। सावन कुमार को कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे और उनकी हालत काफी गंभीर चल रही थी। उन्हें काफी समय से फेफड़ों से जुड़ी परेशानी थी।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मुताबिक सावन को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल में भर्ती करते वक्त से ही वह काफी सीरियस थे। हालांकि डॉक्टर्स की लाख कोशिशों के बाद भी सावन इस दुनिया को छोड़कर चले गए। सावन को दिल भी स्वस्थ नहीं था। वैसे तो वह काफी समय से बीमार थे, लेकिन इस बार उनकी हालत बहुत बिगड़ गई थी। गुरुवार सुबह हालत बिगड़ने पर उन्हें ICU में शिफ्ट किया गया, जहां शाम करीब 4ः15 बजे उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। सावन कुमार का अंतिम संस्कार आज ही किया जाएगा। सावन कुमार की कई फिल्मों में काम कर चुके सलमान खान ने उनके निधन शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- आपकी आत्मा को शांति मिले प्रिय सावन जी। हमेशा आपको प्यार किया और आपकी इज्जत की।

Post Top Ad