उ0प्र0 रोडवेज संयुक्त परिषद् के चंद शेखर पांडे अध्यक्ष और गिरीश मिश्रा महामंत्री बने - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, August 25, 2022

उ0प्र0 रोडवेज संयुक्त परिषद् के चंद शेखर पांडे अध्यक्ष और गिरीश मिश्रा महामंत्री बने

लखनऊ (मानवी मीडिया) रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश की केंद्रीय प्रबंध समिति की प्रदेशभर में स्थापित 213 प्राथमिक इकाइयों व 20 क्षेत्र इकाइयों तथा विशिष्ट इकाइयों के वार्षिक चुनाव संपन्न होने के उपरांत केंद्रीय प्रबंध समिति कार्यकारिणी के लिए निर्वाचित प्रतिनिधियों ने चारबाग बस स्टेशन लखनऊ पर पूर्व निर्धारित बैठक आयोजित की, जिसमें प्रदेशभर के आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया I इस सभा में प्रतिनिधियों द्वारा परिषद के केंद्रीय प्रांतीय पदाधिकारियों का चुनाव  बी पी मिश्रा (राष्ट्रीय अध्यक्ष इंडियन पब्लिक सर्विस एम्पलाइज फेडरेशन, अध्यक्ष कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश) चुनाव अधिकारी की देखरेख में संपन्न हुआ इस चुनाव में चंद्र शेखर पांडे को 46 वीं बार प्रांतीय अध्यक्ष तथा गिरीश चंद्र मिश्रा को दसवीं बार महामंत्री पर सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित किया गया I

     जानकारी देते हुए चुनाव अधिकारी  मिश्रा ने संयुक्त रूप से बताया कि अध्यक्ष व महामंत्री के साथ ही  गिरजा शंकर तिवारी (अयोध्या) को वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुलजार अहमद( गाजियाबाद )चंद्र हंस (आगरा) सुरेश चंद्र पांडे (प्रयागराज )व महेश कुमार राय (गोरखपुर) उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार (बरेली) अपर महामंत्री सत्यवीर सिंह (मुरादाबाद) मनोज कुमार यादव (वाराणसी) सुरेश चंद्र मिश्रा (इटावा) बीएस बाजपाई (कानपुर) उप महामंत्री बीके शुक्ला (लखनऊ) कोषाध्यक्ष संजय राणा (आगरा) संगठन मंत्री तथा रवि प्रताप मिश्रा (देवीपाटन )प्रचार व सांस्कृतिक मंत्री एवं 42 सदस्य कार्यकारिणी के सदस्य निर्वाचित हुए 

Post Top Ad