भारत में पेटीएम उपभोक्ता नहीं कर पा रहे ऑनलाइन पेमेंट, कंपनी ने बताई वजह - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, August 5, 2022

भारत में पेटीएम उपभोक्ता नहीं कर पा रहे ऑनलाइन पेमेंट, कंपनी ने बताई वजह


नई दिल्ली (
मानवी मीडिया): भारत में ऑनलाइन पेमेंट ऐप पेटीएम मनी की सर्विस शुक्रवार को ठप हो गई है, जिसके कारण यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐप खोलते ही सर्विस नॉट अवेलेबल प्लीज ट्राई अगेन लेटर का मैसेज स्क्रीन पर शो हो रहा है। कई लोगों ने रिपोर्ट्स की है कि उनका अकाउंट खुद ही ऐप से लॉगआउट हो गया है।

कई यूजर्स ट्विटर पर पेटीएम मनी को टैग करते हुए समस्या के बारे में बता रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि उन्हें पेटीएम से पेमेंट करने में दिक्कत आ रही है क्योंकि ऐप ने काम करना बंद कर दिया है। पेमेंट भेजने पर सेशन टाइम आउट नजर आ रहा है। कई यूजर्स ने बताया कि कई जरुरी काम वह नहीं कर पाएं क्योंकि उनके सभी काम पेटीएम मनी से ही होते हैं।

हालांकि थोड़ी देर बाद पेटीएम Money के ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट करके इसकी जानकारी शेयर की गई है। ट्वीट में बताया गया है कि ऐप में नेटवर्क एरर के चलते कई लोगों को लॉगइन करने में परेशानी आई और कई लोग पेमेंट भी नहीं कर पाए।



Post Top Ad