लखनऊ नगर में गृहकर के बड़े बकायेदारो के विरूद्ध कुर्की व वसूली अभियान - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, August 30, 2022

लखनऊ नगर में गृहकर के बड़े बकायेदारो के विरूद्ध कुर्की व वसूली अभियान

लखनऊ (मानवी मीडिया)नगर आयुक्त  इन्द्रजीत सिंह के निर्देशानुसार लखनऊ नगर में गृहकर के बड़े बकायेदारो के विरूद्ध कुर्की व वसूली अभियान समस्त शहर में चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 28.08.2022 को जोनवार निम्नानुसार कार्यवाही की गयीः-

जोन-1

जोनल अधिकारी  राजेश सिंह के नेतृत्व में चलाये गये अभियान में गृहकर के बड़े बकायेदारों के विरूद्ध सीलिंग की कार्यवाही करते हुए गौतम बुद्ध मार्ग स्थित भवन संख्या 92/251(92/030) ( कुसुम रानी गर्ग) पर बकाया धनराशि रु. 8,15,458, अमीनाबाद स्थित भवन संख्या 143/013(143/10) (श्री किशन चन्द्र चौरसिया) पर बकाया धनराशि रु. 8,62,064, अमीनाबाद स्थित भ.सं. 143/14(146/011) ( कन्हैयालाल) पर बकाया रु. 3,13,235, गौतमबुद्ध मार्ग स्थित भवन संख्या 92/53जीएफ-25(92/034) (श्री राजपाल अरोड़ा) पर बकाया धनराशि रु. 2,13,934 एवं 92/253जीएफ-14(92/034) (श्री अजय पाल सिंह) पर बकाया रु. 1,82,241 होने तथा मौके पर भुगतान न होने के कारण उक्त 05 भवनो को सील कर दिया गया। 

जोन-2

जोनल अधिकारी के नेतृत्व में चलाये गये अभियान में गृहकर के बड़े बकायेदारों के विरूद्ध सीलिंग की कार्यवाही करते हुए वार्ड अम्बडेकर नगर मे भवन संख्या डी-0033, ओमेगा इजीनियरिंग वर्क्स पर अवशेष रु. 9,14,833 एवं मालवीय नगर में भवन संख्या 278न्यू/148 डिप्टी साहब आरा मशीन पर रु. 2,48,879 बकाया था, उक्त दोनो भवन से सीलिंग के दौरान कुल रु. 2,50,000 वसूल किया गया। 

जोन-5

जोनल अधिकारी  सुजीत कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में चलाये गये अभियान में वार्ड चित्रगुप्त नगर, रामजी लाल सरदार पटेल नगर एवं केसरी खेड़ा में गृहकर का भुगतान न करने वाले बडे़ बकायेदारों के विरूद्ध कुर्की/सीजर की कार्यवाही की गई, जिसमें भवन संख्या 548च/614 ( सुखिया) पर बकाया रु. 2,65,973, 555क/156 ( देवेन्द्र कुमार सिंह) पर बकाया रु. 1,24,114, ए/10 ( अशोक यादव) पर बकाया रु. 6,49,889, 555ग/171 (आर के इण्डस्ट्रीज) पर बकाया रु. 16,80,870, 064 (श्री राजेश शुक्ला) पर बकाया रु. 5,65,848, एलजी/एसएन-एफ/1 (राजपाल प्लाजा) पर बकाया रु. 6,89,043, 555छ/020/1 ( हंसराज व  प्रदीप कुमार) पर बकाया रु. 46,90,779, 555छ/047सी ( पुष्पारानी वर्मा) पर बकाया रु. 5,98,994, 555छ/173 (श्रीमती राजबल) पर बकाया रु. 5,13,962, 555छ/053सी/ए ( रमेश कुमार दुग्गल) पर बकाया रु. 5,13,667 बकाया था, को सील किया गया। 

सील किये गये 10 भवनों के सापेक्ष आंशिक भुगतान के रूप में रु. 9,03,280 की धनराशि नगर निगम कोष में जमा करायी गयी। उक्त कार्यवाही में कर अधीक्षक  संजय भारती व कर अधीक्षक सुप्रिया राव एवं राजस्व निरीक्षक तथा अन्य स्टाफ की उपस्थिति में सम्पादित की गयी।

जोन-6

जोनल अधिकारी डॉ. बिन्नो अब्बास रिज़वी जोन 6 के नेतृत्व में वार्ड भवानीगंज में चलाये गये अभियान में भवन संख्या 292/314 पर बकाया गृहकर रु. 3,61,624, भवन संख्या 348/230 पर बकाया रु. 4,52,654, वार्ड मौलाना कल्बे आबिद प्रथम में क्रमशः भवन संख्या 395/052 पर बकाया रु. 1,10,870/- भवन सख्ंया 395/054 पर रु. 1,85,637/- एवं वार्ड कन्हैयामाधवपुर द्वितीय में भवन सख्या-439/187 पर गृहकर बकाया रु. 31,55,070, पर बकाया होने तथा गृहकर का भुगतान मौके पर प्राप्त न होने के कारण भवन को सील किया गया। अभियान में कुल 05 भवनो को सील किया गया। उक्त कार्यवाही कर अधीक्षक  सतोंष गुप्ता, राम अचल, राजस्व निरीक्षक की उपस्थित में सम्पन्न की गयी। 

जोन-7

उप नगर आयुक्त/जोनल अधिकारी जोन-7 संगीता कुमारी के नेतृत्व में गृहकर बकायेदारों के विरूद्ध कुर्की अभियान चलाया गया। अभियान में वार्ड इस्माइलगंज द्वितीय, शंकरपुरी, स्थित श्री हनुमान दुकान संख्या-632/138 पर बकाया  रु. 1,99,036 एवं मटियारी स्थित दुकान संख्या 633/पी-042सीसी पर बकाया रु. 1,01,347 जमा न होने पर 02 दुकानें/प्रतिष्ठान पर कुर्की की कार्यवाहीं की गयी तथा शंकरपुरवा द्वितीय स्थित प्यारा देवी भवन संख्या-655/048सीसी पर बकाया रु. 4,47,057 व गन्ने का पुरवा स्थित वहाजुद्दीन अहमद अंसारी भवन संख्या 655जी/3/सीसी-016(पी-3) पर बकाया रु. 3,16,156 जमा न होने पर 02 दुकानों को सील किया गया एवं लोहिया नगर वार्ड स्थित भवन संख्या-4/1077 पर बकाया 1,37,271 जमा कराया गया। इस प्रकार जोन-07 स्थित कुल 05 दुकानों/प्रतिष्ठानों को सील किया गया तथा आंशिक भुगतान रु. 2,90,000 कुर्की कार्यवाहीं के दौरान जमा कराया गया। उक्त कार्यवाहीं कर अधीक्षक  राजू गुप्ता,  कुलदीप अवस्थी राजस्व निरीक्षक, जोन-7 296 टीम एवं अन्य स्टॉफ की मौजूदगी में सम्पादित की गयी।

जोन-8

जोनल अधिकारी जोन-8 प्रज्ञा सिंह के नेतृत्व में बड़े बकायेदारो के विरुद्ध चलाये गये अभियान में भवन संख्या पी-7/01 ट्रांसपोर्ट नगर पर बकाया रु. 7,24,030 पर कार्यावाही के दौरान पूरी धनराशि जमा करायी गयी। इसके अतिरिक्त ई-23 ट्रांसपोर्ट नगर से आंशिक भुगतान रु. 1,00,000, भवन संख्या एफ-102, 103 ट्रांसपोर्ट नगर से आंशिक भुगतान रु. 83,447, भवन संख्या सी-015 इब्राहिमपुर से आंशिक भुगतान रु. 97,911 तथा भवन संख्या एफ-486 ट्रांसपोर्ट नगर से रु. 58,000 का आंशिक भुगतान जमा कराया गया। आज की कार्यवाही में 05 भवनो से 10,63,388 की धनराशि जमा करायी गयी। उक्त कार्यवाही में कर अधीक्षक  राम सागर कुशवाहा,  राजेन्द्र पाल के साथ राजस्व निरीक्षक व अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

Post Top Ad