पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दोनों छात्राओं को लैपटाप देकर किया सम्मानित, उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, August 16, 2022

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दोनों छात्राओं को लैपटाप देकर किया सम्मानित, उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की


 लखनऊ (मानवी मीडिया)समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव ने आज सीबीएसई परीक्षा में 10वीं एवं 12वीं में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दो छात्राओं  प्रियांसी देशवाल एवं  दीपा नामदेव से समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में भेंट की।

   अखिलेश यादव ने दोनों छात्राओं को लैपटाप देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
  सुश्री प्रियांशी देशवाल गांव बधेव को सीबीएसई की 12वीं परीक्षा में पूर्णांक 500 में 498 अंक प्राप्त हुए है जबकि  दीपा नामदेव जिला शामली को सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में 500 में 500 अंक मिले हैं। प्रियांशी के साथ उनके पिता  अमित कुमार देशवाल तथा भाई गविश देशवाल और दीपा नामदेव के साथ उनके पिता पुष्पेन्द्र कुमार नामदेव मौजूद थे।
    इस अवसर पर पूर्व मंत्री सलीम शेरवानी, लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रो0 सुधीर पंवार एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव  राजेन्द्र चौधरी की उपस्थिति उल्लेखनीय है।

Post Top Ad