अखिलेश यादव ने कार्यालय में वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती मनाई - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, August 16, 2022

अखिलेश यादव ने कार्यालय में वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती मनाई

   


लखनऊ (मानवी मीडिया) समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आज वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती सादगी से मनाई गई। मध्य प्रदेश के रामगढ़ की रानी अवंती बाई ने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के विरुद्ध महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महारानी अवंती बाई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि रानी अवंती बाई लोधी को अंग्रेजों के विरूद्ध निर्णायक गोरिल्ला युद्ध के कारण याद किया जाता है। उनकी वीरता के कारण ही मध्य प्रदेश का मंडला और रामगढ़ जिला स्वतंत्र हो गया था। रानी अवंती बाई का आव्हान था कि लोग अंग्रेजो से संघर्ष के लिए तैयार रहें या फिर चूड़ियां पहनकर घर बैठें। रानी अवंती बाई हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं।
    इस अवसर पर  राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल सहित अरविन्द कुमार सिंह, उदयवीर सिंह, राजेश यादव पूर्व एमएलसी गण, एवं विकास यादव और शिवशंकर राजपूत, राजेन्द्र कुमार लोधी, शैलेन्द्र लोधी, सतीश लोधी, सूरज लोधी, शैलेन्द्र वर्मा, सुनील लोधी आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय है।

Post Top Ad