स्मार्ट सिटी के तहत 200 स्कूलों में स्मार्ट क्लास विकसित - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, August 29, 2022

स्मार्ट सिटी के तहत 200 स्कूलों में स्मार्ट क्लास विकसित

 

लखनऊ (मानवी मीडिया) मण्डलायुक्त डा0 रोशन जैकब की अध्यक्षता में लखनऊ स्मार्ट सिटी लिमिटेड की 17वीं बोर्ड बैठक लखनऊ स्मार्ट सिटी कार्यालय में संपन्न हुई। जिसमें समस्त स्मार्ट सिटी के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।

              स्मार्ट सिटी के तहत लखनऊ में विभिन्न कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से आज मण्डलायुक्त ने समीक्षा बैठक करते हुए कहा कि लखनऊ शहर के 200 सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लासेस बनाये जा रहे है, इसके अलावा 55 स्कूलों का मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत चारबाग से लेकर विभिन्न बड़े जंक्शन, जैसे-अवध, इंजीनियरिंग कालेज, आईटी आदि जंक्शन को भी स्मार्ट सिटी से जोड़ा जायेगा। उन्होंने बताया कि जंक्शन के सौन्दर्यीकरण हेतु तार, खम्भे, डेªनेज को भी जोड़ा जा रहा है। 100 मीटर की दूरी को भी चारों तरफ आवश्यकतानुसार वाईडनिंग का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी में हो रहे कार्यो के अर्न्तगत वाई-फाई, हॉट स्पॉट, फसाद लाइटिंग, स्मार्ट रोड़, लाइटिंग थीम, बेसड पार्क, स्मार्ट क्लासेस, हेल्थ एटीएम, शहर में यूटिलिटी शिफ्टिंग समय से इन कार्यो को कराने के निर्देश दिये। साथ ही साथ यूटिलिटी शिफ्टिंग की जहाँ शहर में जरूरत हैं उन स्थानो को संबंधित अधिकारी चिन्हांकित कर ले और उसमें तेजी से कार्यों को अंजाम दें।

     इस अवसर पर अध्यक्ष लखनऊ स्मार्ट सिटी लिमिटेड डॉ रोशन जैकब ने चालू परियोजनाओं की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिये। हेरिटेज एरिया में स्टोन बेंचस को भी लगा दिया जाये। संबधित अधिकारी के साथ हेरिटेज कॉरिडोर प्रोजेक्ट किस तरह से डवलेप किया जा रहा हैं उस पर विधिवत चर्चा की गयी। अमीरूद्दौला पब्लिक लाइब्रेरी के बुक स्कैनिंग और सिविल के कराये गए कार्यो की जानकारी संबंधित अधिकारी से लिया।

         बैठक में आगामी परियोजनाओं और अपने नागरिकों को नगरपालिका सेवाओं की आसान और लचीली सेवाएं प्रदान करने के बारे में विभिन्न की गयी। स्मार्ट सिटी कार्यों को पूर्ण करने हेतु समय सीमा तय करने और तेजी लाने के निर्देश संबधित अधिकारी को दिए। इस अवसर पर नगर आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह, लखनऊ विकास प्राधिकरण (उपाध्यक्ष) श्री इंद्रमणि त्रिपाठी, श्री पंकज सिंह अपर नगर आयुक्त, शुभी श्रीवास्तव कंपनी सेक्रेट्री सहित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


Post Top Ad