9 सालो का रिकार्ड तोड़ने विश्वनाथ कॉरिडोर तक जा पहुंची मां गंगा, खतरा बिंदु पार - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, August 29, 2022

9 सालो का रिकार्ड तोड़ने विश्वनाथ कॉरिडोर तक जा पहुंची मां गंगा, खतरा बिंदु पार

लखनऊ (मानवी मीडिया) वाराणसी ।। गंगा इस समय खतरा बिंदु पार कर गई है। इसके बाद भी गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। आगे भी गंगा का जलस्तर और बढ़ा तो नया रिकॉर्ड बन सकता है।

कारिडोर क्षेत्र में गंगा ने दस्तक दे दी तो लगा मानो बाबा का अभिषेक करने के बाद ही अब मां गंगा लौटेगी। मां गंगा बाबा दरबार परिक्षेत्र में प्रवेश किया तो आस्थावानो ने हर हर गंगे और हर हर महादेव का उदघोष भी किया। क‌ई वर्षों में यह अनोखा मौका था जब गंगा बाबा दरबार की ओर जा पहुंची। सुबह तक गंगा का जलस्तर प्रतिघंटे एक सेंटीमीटर तक बढ़ रहा था।इस हिसाब से दुश्वारियां कम होने की उम्मीद नहीं है।

Post Top Ad