मुख्यमंत्री योगी ने चित्रकूट में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों ्मत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया, मृतकों कोदो लाख और घायलों को 50, हजार सहायता के निर्देश - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, July 9, 2022

मुख्यमंत्री योगी ने चित्रकूट में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों ्मत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया, मृतकों कोदो लाख और घायलों को 50, हजार सहायता के निर्देश


खनऊ: (मानवी मीडिया)उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने जनपद चित्रकूट के भरतकूप थाना क्षेत्र के रौली कल्याणपुर में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री  ने मृतकों के आश्रितों को 02-02 लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश भी दिए हैं।
ज्ञातव्य है कि दुर्घटना तेज रफ्तार पिकअप वाहन द्वारा लोगों को कुचल देने के कारण घटी। पिकअप चालक के विरुद्ध कठोर कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने पिकअप चालक रोहित यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

Post Top Ad