दिल्ली में निकाला संकल्प मार्च : हिंदुओं पर हो रहे हमलों से फूटा हिंदू संगठनों का गुस्सा - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, July 9, 2022

दिल्ली में निकाला संकल्प मार्च : हिंदुओं पर हो रहे हमलों से फूटा हिंदू संगठनों का गुस्सा


दिल्ली (
मानवी मीडिया हिंदू संगठनों ने समुदाय पर हो रहे हमलों के खिलाफ शनिवार को संकल्प मार्च निकाला, जिसमें शामिल लोगों ने तिरंगा लहराते हुए जय श्री राम के नारे लगाए। संकल्प मार्च मंडी हाउस इलाके से शुरू होकर जंतर-मंतर पर खत्म हुआ। इस मार्च में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा और कपिल मिश्रा ने भी हिस्सा लिया।

उत्तरी दिल्ली के पूर्व महापौर अवतार सिंह ने कहा कि इस संकल्प मार्च के लिए आज कई हिंदू संगठन सड़कों पर हैं। हम यहां हिंदुओं पर हमलों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए एकत्रित हुए हैं। उन्हें इस तरह से निशाना नहीं बनाया जा सकता। हमें निशाना बनाने वालों को हम छोड़ेंगे नहीं। मार्च के कारण मध्य दिल्ली में कई सड़कों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया।

दिल्ली में विश्व हिंदू परिषद के शांति मार्च के कारण कई सड़कें बंद 

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज सुबह बताया कि विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के 'शांति मार्च' के कारण शनिवार को मध्य दिल्ली की कई सड़कें अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि लगभग सात हजार स्वयंसेवकों के इस शांति मार्च में हिस्सा लेने की उम्मीद है, जो सुबह 11 बजे मंडी हाउस से शुरू होकर जंतर-मंतर पर समाप्त होगा।

ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट कर लोगों को सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर दो बजे के बीच सिकंदरा रोड, बाराखंभा रोड, कॉपरनिकस मार्ग, फिरोज शाह रोड, भगवान दास रोड, कस्तूरबा गांधी मार्ग, टॉलस्टॉय मार्ग, आउटर सर्कल कनॉट प्लेस से पटेल चौक तक संसद मार्ग और आउटर सर्कल कनॉट प्लेस से आर/ए विंडसर प्लेस तक जनपथ मार्ग का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी है। पुलिस ने कहा कि इस दौरान इन सड़कों का इस्तेमाल केवल पैदल यात्री ही कर सकेंगे। 


Post Top Ad