बेहोश हुए फोटोग्राफर का केंद्रीय मंत्री ने किया इलाज, इस तरह बचाई जान - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, June 17, 2022

बेहोश हुए फोटोग्राफर का केंद्रीय मंत्री ने किया इलाज, इस तरह बचाई जान


नई दिल्ली (मानवी मीडिया): दिल्ली स्थित ताज मानसिंह में एक कार्यक्रम के दौरान फोटोग्राफर बेहोश हो गया जिसकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही थी। इस दौरान केंद्रीय अर्थ राज्य मंत्री डॉक्टर भागवत किशनराव कराड ने स्वास्थ्य संबंधी मदद मुहैया कराई जिससे फोटोग्राफर की जान बच गई। आपकी जानकारी के लिए बता दें, केंद्रीय मंत्री पेशे से सर्जन हैं।

जानकारी के अनुसार, ताज मानसिंह में केंद्रीय मंत्री एक इंटरव्यू दे रहे थे। इस चर्चा को कवर करने पहुंचे एक फोटोग्राफर बेहोश हो गया और उनकी पल्स काफी गिर गई थी। यह देखकर डॉक्टर कराड तत्काल मदद के लिए पहुंचे और पल्स की जांच की। इसके बाद उन्होंने पल्स रेट बढ़ाने के लिए फोटोग्राफर के पंजों को दबाना शुरू कर दिया।

करीब 5-7 मिनट बाद फोटोग्राफर की स्थित सुधरना शुरू हुई। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने ग्लूकोज लेवल बढ़ाने के लिए मिठाई खिलाई। यह मामला सामने आने के बाद ही लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। योग गुरु स्वामी रामदेव ने भी डॉक्टर कराड के काम की सराहना की।

 

Post Top Ad

Responsive Ads Here