धर्मवीर प्रजापति के निर्देश पर गंगा दशहरा पर होमगार्डस् जवानों द्वारा नदियों के किनारे व घाटों साफ.सफाई की गयी - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, June 17, 2022

धर्मवीर प्रजापति के निर्देश पर गंगा दशहरा पर होमगार्डस् जवानों द्वारा नदियों के किनारे व घाटों साफ.सफाई की गयी


लखनऊ (मानवी मीडिया)उत्तर प्रदेश के कारगार एवं होमगार्ड राज्यमंत्री ;स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति के निर्देश पर होमगार्डस् जवानों द्वारा अपने.अपने जनपद में प्रवाहित नदियों के किनारेध्घाटों पर अभियान चलाकर साफ.सफाई की गयी। उन्होंने गंगा दशहरा के अवसर पर सभी जवानों को इस संबध में एक आडियों क्लिप भी जारी किया।

 प्रजापति ने आडियों संदेश के माध्यम से कहा है कि साफ.सफाई एक महत्वपूर्ण अभियान है। हमें मानव जीवन को समृद्ध एवं स्वस्थय बनाये रखने हेतु प्रकृति का संरक्षण एवं संवर्धन करना जरूरी है। 02 अक्टूबरए 2014 को प्रधानमंत्री  ने संदेश देते हुए देशवासियों से साफ.सफाई का आह्वाहन किया था।

 धर्मवीर प्रजापति ने प्रधानमंत्री  के स्वच्छता संबंधी आह्वाहन के दृष्टिगत होमगार्डस् जवानों द्वारा नदियों के किनारे व घाटों की साफ.सफाई करायी। होमगार्डस् जवानों ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आज सुबह नदियों के किनारे व घाटों की साफ.सफाई का अभियान चलाकर जन जागरूकता फैलाने का काम किया है।

 प्रजापति ने प्रदेश के लोगों से अपील की है कि स्वच्छता के महत्व को समझे एवं नदियो को साफ.सुथरा रखने में अपना अमूल्य सहयोग दे। स्वच्छता से बहुत सी बीमारियां हमसे दूर रहती है और व्यक्ति निरोगी रहता है। उन्होंने कहा कि हम अगर प्रकृति की रक्षा करेंगेए तभी प्रकृति हमारी रक्षा करेगी।

Post Top Ad